कनाडा के सरे में कपिल शर्मा के कैफे के पास चौथी बार फायरिंग का Video, लॉरेंस गैंग ने इंटरनेट मीडिया पर दी धमकी
कनाडा के सरे में कपिल शर्मा के कैफे के पास चौथी बार फायरिंग हुई। घटना के बाद धमकी भरा संदेश वायरल हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सुरक्षा बढ़ा द ...और पढ़ें
HighLights
कनाडा के सरे में कपिल शर्मा के कैफे के पास चौथी फायरिंग।
'टायसन बिश्नोई' ने सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा को दी धमकी।
सलमान खान से जुड़ाव के कारण लॉरेंस गैंग की नाराजगी।
रोहित कुमार, चंडीगढ़। कनाडा के सरे शहर में बॉलीवुड कॉमेडियन कपिल शर्मा से जुड़ा मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। रविवार देर रात 120 स्ट्रीट इलाके में स्थित उनके ‘कैप्स कैफे’ के पास चौथी बार फायरिंग की घटना सामने आई। इस बार निशाना कैफे के पड़ोस में स्थित ‘चाय सुट्टा बार’ रेस्टोरेंट को बनाया गया, जहां अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाईं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
फायरिंग के तुरंत बाद इंटरनेट मीडिया पर ‘टायसन बिश्नोई जोरा सिद्ध’ नाम के एक कथित व्यक्ति ने पोस्ट साझा कर इस घटना को कपिल शर्मा के लिए चेतावनी बताया। पोस्ट में लिखा गया कि यह हमला एक “मैसेज” है और कपिल शर्मा को “लाइन पर आने” की धमकी दी गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर बात नहीं मानी गई तो अगला निशाना उनका ‘कैप्स कैफे’ और मुंबई स्थित घर हो सकता है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। कपिल शर्मा की ओर से भी इस घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- बेअदबी कानून पर अकाल तख्त सख्त, पंजाब विधानसभा स्पीकर 8 मई को तलब; पंथ की अनदेखी पर सवाल
इंटरनेट मीडिया पर वायरल पोस्ट-

पहले भी बनाया जा चुका निशाना
गौरतलब है कि कपिल शर्मा के कैफे को पहले भी कई बार निशाना बनाया जा चुका है। साल 2025 में 10 जुलाई को उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद पहली बार कैफे पर फायरिंग हुई थी। इसके बाद 7 अगस्त को दूसरी और 15-16 अक्टूबर को तीसरी बार गोलीबारी की घटनाएं सामने आई थीं। तीसरे हमले के बाद लॉरेंस गैंग से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी भी ली थी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- कमर्शियल सिलिंडर की कीमत बढ़ी तो भड़की आप, जालंधर में महिलाओं का प्रदर्शन; केंद्र सरकार के खिलाफ लगाए नारे
सलमान खान के कारण खफा है बिश्नोई गैंग
सूत्रों के अनुसार, गैंग की नाराजगी की एक वजह कपिल शर्मा का अभिनेता सलमान खान के साथ जुड़ाव बताया जा रहा है। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के लॉन्च पर सलमान खान को आमंत्रित किए जाने के बाद से ही कथित तौर पर यह विवाद गहराया है। लॉरेंस गैंग और सलमान खान के बीच पुरानी रंजिश 1998 के काले हिरण शिकार मामले से जुड़ी मानी जाती है।
लगातार हो रही इन घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस अब इस पूरे मामले को गैंग एंगल से जोड़कर गहराई से जांच कर रही है, जबकि स्थानीय प्रशासन ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें- बठिंडा में महिला गिरोह का बढ़ता खौफ, 24 घंटे में दूसरी वारदात; अब प्रवासी मजदूर से लूट