Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कमर्शियल सिलिंडर की कीमत बढ़ी तो भड़की आप, जालंधर में महिलाओं का प्रदर्शन; केंद्र सरकार के खिलाफ लगाए नारे

    Updated: Sun, 03 May 2026 03:32 PM (GMT+05:30)

    जालंधर में गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने के विरोध में आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सिलेंडर लेकर नारेबाजी की और सरकार से कीमतें वापस लेने की ...और पढ़ें

    जालंधर में सिलेंडर उठाकर प्रदर्शन करती महिलाएं।

    जालंधर में सिलेंडर उठाकर प्रदर्शन करती महिलाएं।

    HighLights

    1. जालंधर में आप ने गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि पर प्रदर्शन किया।

    2. महिला कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    3. बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग, आंदोलन तेज करने की चेतावनी।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कारोबारी गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी के विरोध में रविवार को आम आदमी पार्टी ने श्री राम चौक में जोरदार रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने सिलेंडर हाथ में लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बढ़ती महंगाई को लेकर नाराजगी जताई।

    प्रदर्शन का नेतृत्व आम आदमी पार्टी की महिला विंग की सदस्य शोभा भगत ने किया। उनके साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों के साथ-साथ छोटे कारोबारियों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रसोई से लेकर व्यापार तक हर स्तर पर खर्च बढ़ गया है, जिससे लोगों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है।

    यह भी पढ़ें- बठिंडा में महिला गिरोह का बढ़ता खौफ, 24 घंटे में दूसरी वारदात; अब प्रवासी मजदूर से लूट

    केंद्र सरकार को घेरा

    आम आदमी पार्टी के व्यापारिक संगठन शहरी के जिला प्रधान इंदरवंश सिंह चड्डा ने भी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में हुई भारी वृद्धि ने गृहिणियों के लिए घर चलाना मुश्किल कर दिया है। इसके साथ ही छोटे दुकानदारों, हलवाइयों और अन्य कारोबारियों पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

    यह भी पढ़ें- 'मैं ये शरीर और दुनिया छोड़...' Diljit Dosanjh की बात सुनकर चौंके फैंस, कनाडा कॉन्सर्ट से वायरल हुआ वीडियो

    बढ़े दाम वापस लेने की मांग

    प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि गैस सिलेंडर की बढ़ाई गई कीमतों को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। उनका कहना था कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है और सरकार को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।

    खबरें और भी

    प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक शुरुआत है और आम जनता के हित में उनकी लड़ाई लगातार जारी रहेगी।

    यह भी पढ़ें- तरनतारन में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के सामने राइस मिल में भीषण आग, बारिश के बीच आसमानी बिजली ने मचाई तबाही