Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हजार करोड़ की मशीन खरीद पर ED की नजर, बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में जांच तेज; 100 से अधिक अधिकारियों का वेतन रुका

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 05:26 PM (IST)

    बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में पिछले तीन वर्षों की करीब एक हजार करोड़ रुपये की मशीन खरीद की ईडी जांच कर रही है। 100 से अधिक अधिकारियों का वेतन रोका गया है। ...और पढ़ें

    बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसिस।

    बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसिस।

    HighLights

    1. ईडी बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में मशीन खरीद की जांच कर रहा है।

    2. एक हजार करोड़ रुपये की खरीद में अनियमितताओं के गंभीर आरोप हैं।

    3. यूनिवर्सिटी में 100 से अधिक अधिकारियों का वेतन रोका गया, विवाद गहराया।

    संवाद सहयोगी, फरीदकोट। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में पिछले तीन वर्षों में खरीदी गई मशीनों की जांच अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही है। इस मामले में लगभग एक हजार करोड़ रुपये की खरीदारी की गई है, जिसके संबंध में जांच प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इससे पहले, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो भी इस मामले की जांच कर चुका है, लेकिन उसकी रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है।

    सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार ने मार्च 2023 से मई 2026 के बीच यूनिवर्सिटी को मेडिकल शोध और उपचार के लिए आधुनिक मशीनें खरीदने के लिए एक हजार करोड़ रुपये आवंटित किए थे। आरोप है कि इन मशीनों की खरीद में नियमों का पालन नहीं किया गया।

    यह भी पढ़ें- शेर-ए-पंजाब T20 लीग में मचेगा धमाल, फाजिल्का से शुभमन गिल तो अमृतसर से खेलेंगे अभिषेक शर्मा

    तीन सालों में खरीदीं मशीनों पर संदेह

    यूनिवर्सिटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में खरीदी गई लगभग 850 करोड़ रुपये की मशीनें संदेह के घेरे में हैं। ईडी ने संबंधित कंपनियों से रिकॉर्ड भी एकत्रित किया है। यूनिवर्सिटी में की गई नियुक्तियां भी विवादों में हैं। प्रशासन ने पिछले दो महीनों में नियुक्त किए गए 100 से अधिक अधिकारियों की तनख्वाह रोक दी है, जो कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मंजूरी के बाद ही जारी की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- अमृतसर में डॉक्टर को पिस्टल दिखा 10 लाख की फिरौती मांगी, 12 घंटे में आरोपी पकड़ा; कर्ज चुकाने के लिए उठाया कदम

    AAP नेता ने की थी शिकायत

    आम आदमी पार्टी के नेता अर्श सच्चर ने भी यूनिवर्सिटी में अनियमितताओं को लेकर शिकायतें की हैं। उन्होंने कहा कि विजिलेंस ब्यूरो और ईडी की जांच से सच्चाई सामने आएगी। यूनिवर्सिटी के कार्यकारी वाइस चांसलर मनजीत सिंह बराड़ ने इस मामले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सरहिंद में कांवड़ियों को रौंदने वाली गाड़ी बरामद, मालिक हुआ अरेस्ट; स्पीकर संधवां ने मुआवजे का किया एलान