PSEB 12वीं रिजल्ट: फरीदकोट के परिणामों में चमकीं छात्राएं, गुरप्रीत ने मेरिट में पाया 8वां रैंक
पंजाब बोर्ड बारहवीं परिणाम में फरीदकोट जिले के 10 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में जगह बनाई। इनमें 9 छात्राएं शामिल रहीं। ड्रीमलैंड पब्लिक वरिष्ठ माध्य ...और पढ़ें

मेरिट में जगह बनाने वाली फरीदकोट की छात्राएं।
HighLights
फरीदकोट की 9 छात्राओं ने राज्य मेरिट सूची में स्थान बनाया।
गुरप्रीत कौर ने 98.60% अंक से जिले में टॉप किया।
ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल की 6 छात्राओं ने मेरिट में जगह बनाई।
जागरण संवाददाता, फरीदकोट। पंजाब विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित बारहवीं कक्षा के परिणामों में फरीदकोट जिले की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जिले के कुल 10 विद्यार्थियों ने राज्य मेरिट सूची में स्थान बनाया, जिनमें 9 छात्राएं शामिल हैं।
खास बात यह रही कि ड्रीमलैंड पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोटकपूरा की छात्राओं ने अकेले छह स्थान हासिल कर जिले में अपनी अलग पहचान बनाई। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस बार जिले का सफलता प्रतिशत 94.63 फीसदी रहा। जिले से कुल 5676 विद्यार्थियों ने बारहवीं की परीक्षा दी थी, जिनमें से 5371 विद्यार्थी सफल हुए। परिणाम घोषित होते ही विद्यालयों और विद्यार्थियों में खुशी का माहौल बन गया।
यह भी पढ़ें- PSEB 12वीं रिजल्ट: गुरदासपुर दो पायदान फिसला, मैरिट में पहुंची 10 लड़कियां, एक लड़का, नवरूप रही सिटी टॉपर
गुरप्रीत बनीं सिटी टॉपर
ड्रीमलैंड पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छह छात्राओं के मेरिट सूची में आने पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से छात्राओं और उनके अभिभावकों का सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परिणामों में संत मोहन दास मैमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटसुखिया की छात्रा गुरप्रीत कौर ने 98.60 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया और राज्य स्तर पर आठवां स्थान प्राप्त किया।
यह भी पढ़ें- 'जो राम को लाए हैं' गाने वाले कन्हैया मित्तल की बेटी ने लहराया परचम, 12वीं में हासिल किए 98% अंक, शेयर किया Video
मेरिट में पहुंची 6 छात्राएं
ड्रीमलैंड विद्यालय की छात्रा सिमरन ने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 12वां स्थान हासिल किया। इसी विद्यालय की कृतिका और संत मोहन दास विद्यालय की राजवीर कौर ने 97.60 प्रतिशत अंक लेकर 13वां स्थान प्राप्त किया।
खबरें और भी
ड्रीमलैंड विद्यालय की हशरतप्रीत कौर ने 97.40 प्रतिशत अंक लेकर 14वां स्थान प्राप्त किया। वहीं गांधी मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की खुशवीर कौर तथा ड्रीमलैंड विद्यालय की काजल और अंशिका शर्मा ने 97.20 प्रतिशत अंक लेकर 15वां स्थान हासिल किया।
एमजीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरीदकोट के छात्र दीपक कुमार सचदेवा ने 97 प्रतिशत अंक लेकर 16वां स्थान हासिल किया और जिले के एकमात्र लड़के रहे जिन्होंने मेरिट सूची में जगह बनाई। इसके अलावा ड्रीमलैंड विद्यालय की खुशमनदीप कौर ने 97.80 प्रतिशत अंक हासिल कर 17वां स्थान प्राप्त किया।