विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदकोट में बच्चों के बीच पहुंचे स्पीकर संधवां, बेंच पर बैठ सुनी बातें; पढ़ाई और सुविधाओं का लिया जायजा

Updated: Wed, 26 Aug 2026 03:45 PM (IST)

फरीदकोट के गांव खारा के सरकारी स्कूल पहुंचे स्पीकर कुलतार सिंह संधवां विद्यार्थियों के साथ बेंच पर बैठे। उन्होंने पढ़ाई, ...और पढ़ें

छात्रों संग बैठे हुए पंजाब स्पीकर कुलतार सिंह संधवां।

छात्रों संग बैठे हुए पंजाब स्पीकर कुलतार सिंह संधवां।

HighLights

  1. स्पीकर संधवां ने फरीदकोट के सरकारी स्कूल का दौरा किया।

  2. उन्होंने विद्यार्थियों के साथ बेंच पर बैठकर उनकी बातें सुनीं।

  3. पढ़ाई, खेल और स्कूल सुविधाओं पर बच्चों से बातचीत की।

जतिंदर कुमार, फरीदकोट। फरीदकोट के गांव खारा के सरकारी स्कूल में बुधवार को उस समय माहौल अलग नजर आया, जब पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां विद्यार्थियों के बीच पहुंच गए। औपचारिक मुलाकात के बजाय उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर उनकी बातें सुनीं। स्पीकर संधवां कक्षा में विद्यार्थियों के साथ बेंच पर बैठे और पढ़ाई, खेलों तथा स्कूल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

स्पीकर संधवां ने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई को लेकर बातचीत की और पूछा कि उन्हें स्कूल में किन सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बच्चों को मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भी स्कूल से जुड़ी अपनी जरूरतों और अनुभवों को उनके साथ साझा किया।

यह भी पढ़ें- नांदेड़ हमले के बाद सुखबीर बादल की पहली रैली, अमृतपाल पर बरसे, बोले- ये वारिस नहीं, वायरस हैं

खेलों में भी हिस्सा लेने की अपील

संधवां ने विद्यार्थियों से कहा कि वे केवल पढ़ाई तक सीमित न रहें, बल्कि खेलों और अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने बच्चों को जीवन में लक्ष्य तय करने और उसे हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करने का संदेश दिया।

विद्यार्थियों के साथ बातचीत के बाद स्पीकर ने स्कूल के अध्यापकों से भी मुलाकात की। उन्होंने विद्यार्थियों की शिक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं, जरूरी संसाधनों और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने को लेकर भी चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें- पंजाब में कल सरकारी बाबू रहेंगे सामूहिक हड़ताल पर,  जानें क्या खुला रहेगा और क्या बंद, पढ़ें पूरी अपडेट

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर

संधवां ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। शिक्षा समाज की तरक्की की बुनियाद है। विद्यार्थियों को अच्छा माहौल मिलने से वे अपनी प्रतिभा को निखारकर भविष्य में आगे बढ़ सकते हैं।

स्पीकर का विद्यार्थियों के बीच बैठकर बातचीत करना इस लिहाज से भी खास रहा कि उन्होंने बच्चों की जरूरतों को सीधे उनसे जानने का प्रयास किया। ऐसे संवाद से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ने के साथ स्कूलों की वास्तविक जरूरतों को समझने में भी मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- फीस बढ़ौतरी में 7% की कमी पर भी नहीं माने छात्र, पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में 14वें दिन भी मोर्चा जारी