विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब में कल सरकारी बाबू रहेंगे हड़ताल पर, जानें क्या खुला रहेगा और क्या बंद, पढ़ें पूरी अपडेट

Updated: Wed, 26 Aug 2026 02:54 PM (IST)

पंजाब में कर्मचारी 27 अगस्त को लंबित मांगों को लेकर सामूहिक हड़ताल करेंगे। सरकारी कार्यालयों का काम प्रभावित रहेगा, जबकि ...और पढ़ें

ये AI जनरेटेड इमेज है।

ये AI जनरेटेड इमेज है।

HighLights

  1. सरकारी कर्मचारी 27 अगस्त को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

  2. सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित होगा, पर पंजाब बंद नहीं।

  3. बसें, ओपीडी और बाजार सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब में लंबित मांगों को लेकर सरकारी विभागों के कर्मचारी 27 अगस्त को सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों की हड़ताल से सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित होने की संभावना है, लेकिन इसे पंजाब बंद नहीं कहा गया है। बाजार खुले रहेंगे और सार्वजनिक परिवहन तथा स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। 

पंजाब रोडवेज स्टेट बाडी के चेयरमैन बलविंदर सिंह बाठ ने स्पष्ट किया है कि 27 अगस्त को सरकारी बस सेवा बंद नहीं रहेगी। पंजाब रोडवेज की बसें पहले की तरह अपने निर्धारित मार्गों पर चलेंगी। निजी बसों का संचालन भी जारी रहेगा। कर्मचारियों की ओर से किसी तरह का चक्का जाम नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- फीस बढ़ौतरी में 7% की कमी पर भी नहीं माने छात्र, पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में 14वें दिन भी मोर्चा जारी

अस्पतालों में OPD रहेगी खुली

हड़ताल का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी नहीं पड़ेगा। अस्पतालों में बाह्य रोगी विभाग यानी ओपीडी पहले की तरह खुला रहेगा। मरीज नियमित रूप से चिकित्सकों से परामर्श ले सकेंगे। बाजार भी खुले रहेंगे। ऐसे में आम लोगों के लिए रोजमर्रा की गतिविधियां सामान्य रहने की उम्मीद है।

सरकारी कार्यालयों में कामकाज रहेगा प्रभावित

27 अगस्त को कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर रहने के कारण विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित होगा। सरकारी सेवाओं से जुड़े कई कार्यों के लिए आने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर सामूहिक हड़ताल का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें- 'बेअंत सिंह की तरह...', पंजाब CM मान को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप; खुफिया एजेंसी अलर्ट

मांगों को लेकर प्रदर्शन

कर्मचारियों का आरोप है कि पंजाब सरकार ने चुनाव से पहले किए गए कई वादे अभी तक पूरे नहीं किए हैं। उनकी प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, 18 प्रतिशत महंगाई भत्ते का भुगतान और पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के तीन अगस्त के आदेश के अनुसार कर्मचारियों व पेंशनभोगियों को केंद्रीय पैटर्न पर 18 प्रतिशत बकाया महंगाई भत्ता देना शामिल है।

इसके अलावा कर्मचारी मूल वेतन देने, एसीपी योजना लागू करने और कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद

  • सरकारी बसें : चलेंगी
  • निजी बसें : चलेंगी
  • अस्पतालों की ओपीडी : खुली रहेगी
  • बाजार : खुले रहेंगे
  • चक्का जाम : नहीं होगा
  • सरकारी कार्यालय : कामकाज प्रभावित रहेगा

यह भी पढ़ें- फादर्स डे पर पिता को दी नई स्कार्पियो लुधियाना में चोरी, कार से पहुंचे चोर; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात