विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फीस बढ़ौतरी में 7% की कमी पर भी नहीं माने छात्र, पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में 14वें दिन भी मोर्चा जारी

Updated: Wed, 26 Aug 2026 02:26 PM (IST)

पंजाबी यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ विद्यार्थियों का पक्का मोर्चा 14वें दिन भी जारी है। सात प्रतिशत फीस कमी ...और पढ़ें

यूनिवर्सिटी में वीसी कार्यालय के बाहर बैठे स्टूडेंट्स।

यूनिवर्सिटी में वीसी कार्यालय के बाहर बैठे स्टूडेंट्स।

HighLights

  1. फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों का 14वें दिन भी आंदोलन जारी।

  2. यूनिवर्सिटी ने 7% फीस कम की, छात्र पूरी वापसी चाहते हैं।

  3. कुलपति कार्यालय के बाहर छात्रों का पक्का मोर्चा लगा है।

जागरण संवाददाता, पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ विद्यार्थियों का आंदोलन 14वें दिन भी जारी रहा। विद्यार्थियों ने कुलपति कार्यालय के बाहर पक्का मोर्चा लगा रखा है। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से फीस में सात प्रतिशत कमी किए जाने के बावजूद विद्यार्थी आंदोलन समाप्त करने को तैयार नहीं हैं। उनकी मांग है कि फीस में की गई पूरी बढ़ोतरी वापस ली जाए।

विद्यार्थी नेताओं का कहना है कि सात प्रतिशत फीस कम करना उनकी मुख्य मांग का समाधान नहीं है। उनका कहना है कि जिस स्तर पर फीस बढ़ोतरी से पहले थी, उसे उसी स्तर पर बहाल किया जाना चाहिए। विद्यार्थियों ने स्पष्ट किया है कि मांग पूरी होने तक कुलपति कार्यालय के बाहर दिन-रात पक्का मोर्चा जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- फादर्स डे पर पिता को दी नई स्कार्पियो लुधियाना में चोरी, कार से पहुंचे चोर; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

दो दौर की बैठक, नहीं बनी सहमति

पक्का मोर्चा शुरू होने के बाद विद्यार्थियों और यूनिवर्सिटी प्रशासन के बीच दो बार बैठक हो चुकी है। बैठकों में फीस बढ़ोतरी के अलावा विद्यार्थियों की अन्य मांगों पर भी चर्चा हुई, लेकिन दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद विद्यार्थियों ने धरना जारी रखने का फैसला किया।

आंदोलन के दौरान विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिसर में आम आदमी पार्टी के मंत्रियों और विधायकों के प्रवेश के विरोध में बोर्ड भी लगाए हैं। विद्यार्थी नेताओं का कहना है कि यदि कोई मंत्री या विधायक परिसर में पहुंचता है तो उसका विरोध किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- महंगाई के खिलाफ चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस का प्रदर्शन, राजा वड़िंग करेंगे नेतृत्व; राहत की उठाएंगे मांग

पहले यूनिवर्सिटी भी कर चुके हैं बंद

फीस बढ़ोतरी के विरोध में विद्यार्थी इससे पहले एक दिन के लिए पंजाबी यूनिवर्सिटी को पूरी तरह बंद भी कर चुके हैं। इस दौरान विभिन्न गेट बंद कर रोष प्रदर्शन किया गया था। विद्यार्थियों का कहना है कि बढ़ी हुई फीस का सीधा असर उनके परिवारों के बजट पर पड़ रहा है।

विद्यार्थियों का कहना है कि वे फीस बढ़ोतरी वापस होने तक संघर्ष जारी रखेंगे। फिलहाल 14वें दिन भी कुलपति कार्यालय के बाहर पक्का मोर्चा जारी रहने से यूनिवर्सिटी परिसर में गतिविधियां प्रभावित हैं और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- नांदेड़ हमले के बाद एक्टिव हुए सुखबीर बादल, जनसभाओं का दौर शुरू; मलोट में कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद