Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फतेहगढ़ साहिब कोर्ट को ई-मेल से बम धमकी, परिसर खाली करवा जांच; पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Updated: Thu, 15 Jan 2026 04:32 PM (IST)

    फतेहगढ़ साहिब कोर्ट को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद पुलिस ने परिसर खाली कराकर गहन तलाशी ली। डीएसपी कुलबीर सिंह ने बताया कि घंटों चली ...और पढ़ें

    डीएसपी कुलबीर सिंह जानकारी देते हुए।

    डीएसपी कुलबीर सिंह जानकारी देते हुए।

    HighLights

    1. ई-मेल से फतेहगढ़ साहिब कोर्ट को बम की धमकी मिली।

    2. पुलिस ने परिसर खाली कराकर घंटों तक गहन तलाशी ली।

    3. अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, जांच जारी है।

    जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब। जिला एवं सत्र न्यायाधीश को ई-मेल भेजकर अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना फतेहगढ़ साहिब में मामला दर्ज कर लिया गया है। धमकी मिलने के बाद जिला पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और पूरे कोर्ट परिसर को सुरक्षा कारणों से खाली करवा कर सील कर दिया गया।

    फतेहगढ़ साहिब के डीएसपी कुलबीर सिंह ने बताया कि बीते दिन सेशन जज की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ, जिसमें अदालत को विस्फोट से उड़ाने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस, बम डिस्पोज़ल टीम और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं।

    धमकी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने न्यायालय परिसर में आम लोगों, वकीलों और कर्मचारियों की एंट्री रोक दी। पहले से मौजूद व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। सुरक्षा उपकरणों की मदद से पूरे परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई, जो कई घंटों तक चलती रही। डीएसपी के अनुसार, तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या सामग्री बरामद नहीं हुई, जिसके बाद ही परिसर को सामान्य प्रक्रिया के लिए तैयार किया गया।

     

    यह भी पढ़ें- लुधियाना व फतेहगढ़ साहिब कोर्ट में बम धमकी से हड़कंप, सेशन जज को ईमेल, परिसर घेरा, वकीलों को बाहर रहने सलाह

    आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें सक्रिय

    पुलिस ने अज्ञात मेल भेजने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है। डीएसपी कुलबीर सिंह ने कहा कि ऐसी धमकियों के जरिए लोगों में दहशत फैलाने वालों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। साइबर जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

    खबरें और भी

     

    यह भी पढ़ें- सरहद पार तस्करी के खिलाफ CIA की कार्रवाई; हथियार तस्करी मॉड्यूल का सदस्य पकड़ा, पांच पिस्तौलें बरामद

    26 जनवरी को लेकर बढ़ाई सतर्कता

    उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही हाई अलर्ट पर हैं। जिले में लगातार चेकिंग अभियान चल रहा है। डीएसपी ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, शांति बनाए रखें और अगर कहीं कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नज़र आए तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने में दें।

     

    यह भी पढ़ें- मुक्तसर पशु मंडी में दो करोड़ का 68 इंच लंबा मारवाड़ी घोड़ा बना आकर्षण का केंद्र, पंछी-बिल्लियां भी प्रदर्शित