फाजिल्का में मृत गाय को ट्रैक्टर से घसीटने का वीडियो वायरल, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन; पुलिस जांच शुरू
अबोहर के गांव दानेवाला सतकोसी में मृत गाय को ट्रैक्टर से घसीटने का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपि ...और पढ़ें

ट्रैक्टर जिसके साथ गाय को बांध घसीटा गया।
HighLights
मृत गाय को ट्रैक्टर से घसीटने का वीडियो वायरल।
हिंदू संगठनों, पशु प्रेमियों ने जताई कड़ी नाराजगी।
पुलिस ने जांच शुरू की, आरोपी ने मांगी माफी।
संवाद सहयोगी, अबोहर। पंजाब के अबोहर क्षेत्र के गांव दानेवाला सतकोसी में मृत गाय के शव को ट्रैक्टर के पीछे बांधकर घसीटने का मामला सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों, पशु प्रेमियों और ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जताई है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जबकि घटना से जुड़े व्यक्ति ने लिखित रूप में माफी भी मांग ली है।
जानकारी के अनुसार गांव दानेवाला सतकोसी के ही एक डेयरी संचालक की पालतू गाय की मौत हो गई थी। लेकिन मृत गाय के शव को सम्नजनक और मानवीय तरीके से ट्राली में रखकर ले जाने के बजाय उसे ट्रैक्टर के पीछे बांध कर सडक़ों पर घसीटते हुए गांव के बाहर जाकर फेंक दिया गया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
पशु प्रेमियों ही भावनाएं आहत
इस दृश्य को देखकर ग्रामीणों और पशु प्रेमियों की भावनाएं आहत हुईं। लोगों का कहना है कि किसी भी मृत पशु के साथ ऐसा व्यवहार न केवल अमानवीय है, बल्कि समाज की संवेदनाओं को भी ठेस पहुंचाने वाला है। घटना के बाद विभिन्न सामाजिक और जीव रक्षा संगठनों ने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रशासन से आरोपित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें- पंजाब शिक्षा विभाग के ट्रांसफर पोर्टल पर उठे सवाल, कहीं दो शिक्षक तो कहीं जरूरत से कई गुना ज्यादा पद
डीसीपी ने दिए जांच के आदेश
वहीं गांव के सरपंच किंगपाल सिंह ने बताया कि गांव में चर्च का संचालन करने वाले ईसाईयों ने ही डेयरी बनाई हुई है। सरपंच के अनुसार शनिवार रात के समय गाय की मौत होने पर रविवार सुबह उन्होंने मृत गाय को ले जाने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली व दफनाने के लिए जेसीबी का प्रबंध किया था। लेकिन इसी दौरान चर्च के फादर चर्च में आयोजित कार्यक्रम में व्यस्त हो गए जबकि ट्रैक्टर चालक मृत गाय को ट्रैक्टर से घसीटता हुआ ले गया।
खबरें और भी
इधर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी गगन अजीत सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी उनके संज्ञान में आ चुकी है। उन्होंने संबंधित डीएसपी को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित पाए जाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उधर, आरोपित ने लिखित रूप से माफी मांग ली।