Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दोस्ती के नाम पर बुना जाल, निजी वीडियो बनाकर महिला से शुरू किया वसूली का खेल; फिरोजपुर पुलिस ने दबोचा आरोपी

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 04:11 PM (IST)

    फिरोजपुर में ऑनलाइन दोस्ती के बाद निजी वीडियो के जरिए महिला को ब्लैकमेल करने के आरोप में साइबर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसने वीडियो दिखा ...और पढ़ें

    वीडियो दिखा कर किया ब्लैकमेल।

    वीडियो दिखा कर किया ब्लैकमेल।

    HighLights

    1. ऑनलाइन दोस्ती के बाद निजी वीडियो से ब्लैकमेल का मामला।

    2. आरोपी ने महिला के परिवार को वीडियो भेजकर पैसे मांगे।

    3. फिरोजपुर साइबर पुलिस ने आरोपी गुरविंद्र सिंह को किया गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, फिरोजपुर। फिरोजपुर में साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। ऑनलाइन दोस्ती के बाद एक महिला को उसकी निजी वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने के आरोप में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी ने महिला की निजी वीडियो उसके परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को भेजकर लगातार रुपये की मांग की। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    साइबर क्राइम थाना की प्रभारी निरीक्षक सुखबीर कौर ने बताया कि गुरुहरसहाय निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि करीब दो माह पहले उसकी एक सोशल मीडिया मंच पर 'ओहीगिल' नाम की आईडी से दोस्ती हुई थी। फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद दोनों के बीच संदेशों और फोन पर बातचीत शुरू हुई। बाद में महिला की पहचान गांव रौशगढ़, जिला लुधियाना निवासी गुरविंद्र सिंह से हुई।

    पीड़िता के अनुसार, बातचीत के दौरान भरोसे में लेकर आरोपी ने उसकी निजी वीडियो हासिल कर ली। इसके बाद उसने महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने महिला की आपत्तिजनक वीडियो उसके बेटे, देवर और अन्य रिश्तेदारों को भेज दी। इसके बाद वीडियो को और लोगों तक पहुंचाने तथा इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार रुपये की मांग करने लगा।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज से गरमाई सियासत, राजा वड़िंग ने पूछा- शिक्षा मंत्री का इस्तीफा आखिर कब होगा तय

    धमकियों के बाद दिए पैसे

    महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी की धमकियों से परेशान होकर उसके बेटे और देवर ने उसे काफी रकम भी भेजी। इसके बावजूद आरोपी की मांग खत्म नहीं हुई। शिकायत के अनुसार, वह लगातार और पैसे मांगता रहा तथा बाद में महिला के देवर से डेढ़ लाख रुपये की मांग करने लगा। उसने चेतावनी दी कि यदि रुपये नहीं दिए गए तो महिला की निजी वीडियो इंटरनेट पर सार्वजनिक कर देगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अमृतसर के अजनाला में बारिश से हाहाकार, गग्गोमाहल समेत कई गांव जलमग्न, सड़कें और खेत डूबे

    पुलिस ने पूछताछ की शुरू

    मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी गुरविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ ब्लैकमेलिंग, आपराधिक धमकी और सूचना प्रौद्योगिकी कानून सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

    पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या उसने इसी तरह किसी अन्य व्यक्ति को भी अपना शिकार बनाया है। यदि जांच के दौरान ऐसे तथ्य सामने आते हैं तो मामले में अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- बठिंडा में फर्जी वेतन पर्चियों से बैंक को 1.47 करोड़ की चपत, 10 खातों के खेल ने खोली करोड़ों की ठगी की परत