Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Accident: मौत का ग्रास बन रहा फिरोजपुर-फाजिल्का रोड, पहले भी हो चुके कई हादसे

    Updated: Sat, 06 Jun 2026 09:01 PM (IST)

    फिरोजपुर-फाजिल्का रोड अपनी संकरी बनावट और चार राज्यों के भारी यातायात के कारण लगातार हादसों का केंद्र बना हुआ है। ...और पढ़ें

    मौत का ग्रास बन रहा फिरोजपुर-फाजिल्का रोड (सौ. एजेंसी)

    मौत का ग्रास बन रहा फिरोजपुर-फाजिल्का रोड (सौ. एजेंसी)

    HighLights

    1. संकीर्ण सड़क पर भारी यातायात से लगातार हादसे

    2. मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से फोरलेन की मांग की

    3. कई नेताओं ने सड़क चौड़ीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया

    कपिल कुमार, फिरोजपुर। फिरोजपुर-फाजिल्का रोड शुरुआती दौर से ही हादसों का रोड़ रहा है। यहां पर जिले में सबसे अधिक हादसे होते रहे है, जिसका मुख्य कारण सडक़ का संकरा होना है।

    इसी रोड़ से पंजाब, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा का यातायात गुजरता है। यह रोड़ शुरूआती दौर से ही फोरलाइन करने की मांग रही है। 13 मई को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने देश के ट्रांस्पोर्ट मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर इस रोड़ को चोड़ा करने का मुद्दा उठाया था और उन्होंने दावा किया था कि केन्द्रीय मंत्री ने रोड़ को चौड़ा करने की मंजूरी दी थी।

    11 की मौत और कई घायल

    26 अप्रैल 2026 को इसी सडक़ पर खलचियां गांव के निकट हुए हादसे में एक ट्रक चालक जिंदा जल गया था। इससे पहले 11 फरवरी 2025 को मोहन के उत्तर गांव के पास हुए भीषण सडक़ हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

    31 जनवरी 2024 को कैनाल कॉलोनी के निकट एक टेंपो और निजी बस की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए थे। 18 जनवरी 2024 को गांव लालचियां के पास एक महिला की पंजाब रोड़वेज की बस के नीचे आने से मौत हो गई थी। 13 फरवरी 2024 को गुरदासपुर से सम्बन्धित तीन टैक्निकल विद्यार्थियो की इसी रोड़ पर मौत हुई थी। मौके पर टैम्पो व प्राईवेट बस में टक्कर हुई थी।

    पंजाब रोडवेज बस से हादसा

    24 मार्च 2023 को जलालाबद से गाड़ी में स्वार होकर आ रहे तीन अध्यापको सहित 4 लोगों की पंजाब रोडवेज की बस से गांव खाई फेमेके पास टकराने से मौत हो गई थी। 6 दिसम्बर 2023 को दो सरकारी अध्यापको की गांव मोहन के हिथाड़ के पास सडक़ हादसे में मौत हो गई थी। वह फोरट्रैक्स गाड़ी में स्वार होकर जा रहे थे।

    खबरें और भी

    शनिवार को सिविल अस्पताल में घायलों का हाल जानने पहुंचे गुरूहरसहाय के विधायक फौजा सरारी ने कहा कि इस रोड़ का फोरलैन होना समय की बड़ी मांग है। इस बारे में मुख्यमंंत्री भी केन्द्रीय मंंत्री से मिलकर फोरलैन की मांग उठा चुके है।

    पूर्व विधायक रमिन्द्र आंवला ने कहा कि लंबे समय से इस रोड़ को चौड़ा करने की मांग उठ रही है, लेकिन किसी भी सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया है और यहीं कारण है कि आए दिन हादसों के कारण यहां लाशे बिछ रहीं है।

    परिवहन मंत्री के समक्ष उठाया मुद्दा

    भाजपा के सीनियर नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी बताते है कि उनके द्वारा इस रोड़ को फोरलाइन करने का मुद्दा केन्द्रीय परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी के समक्ष उठाया था और उनके द्वारा इस रोड़ को चौड़ा करने के लिए रिपोर्ट भी सम्बन्धित विभाग से मांगी गई है।

    सांसद शेर सिंह घुबाया ने कहा कि उनका गांव भी इसी रोड़ पर स्थित है और उनके द्वारा इस रोड़ को चौड़ा करने का मुद्दा प्रमुखता के साथ केन्द्र सरकार व परिवहन मंत्री के सामने उठाया जा चुका है। उन्होंने पत्र जारी करके इसे चौड़ा करने सम्बन्धित रिपोर्ट भी मांगी जा चुकी है। इस रोड़ को चौड़ा करना समय की बड़ी मांग है।

    यह भी पढ़ें- 'टक्कर लगते ही हवा में उछले... और केबिन में जा घुसे 5 लोग', फिरोजपुर हादसे की रोंगटे खड़े करने वाली दास्तां