Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मृतक का सुसाइड नोट गायब, फिरोजपुर में पुलिस के सेवानिवृत्त ASI पर मामला दर्ज; जांच में मिली लापरवाही

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 05:39 PM (IST)

    फिरोजपुर में आत्महत्या मामले का असली सुसाइड नोट जांच अधिकारी को नहीं सौंपने और गायब करने के आरोप में सेवानिवृत्त सहायक थानेदार पर मामला दर्ज हुआ है। ...और पढ़ें

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    HighLights

    1. सेवानिवृत्त ASI गुरचरण सिंह पर मामला दर्ज।

    2. मृतक का सुसाइड नोट और लिखावट गायब करने का आरोप।

    3. जांच अधिकारी को दस्तावेज न सौंपने की लापरवाही।

    जागरण संवाददाता, फिरोजपुर। आत्महत्या के एक संवेदनशील मामले में मृतक के सुसाइड नोट और हाथ की लिखावट को जांच अधिकारी तक पहुंचाने के बजाय उसे गायब करने के आरोप में फिरोजपुर पुलिस ने अपने ही विभाग के सेवानिवृत्त सहायक थानेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपित की पहचान गुरचरण सिंह के रूप में हुई है। 

    वह सेवानिवृत्त होने से पहले उप कप्तान पुलिस शहरी, फिरोजपुर के कार्यालय में रीडर के पद पर तैनात था। जानकारी के अनुसार थाना कुलगढ़ी में 25 नवंबर 2024 को हरविंदर सिंह की आत्महत्या के मामले में केस दर्ज किया गया था। केस की जांच के दौरान क्राइम जोन बठिंडा के उप कप्तान पुलिस की ओर से उप कप्तान पुलिस शहरी, फिरोजपुर के कार्यालय से मृतक का असली सुसाइड नोट का रिकार्ड मांगा गया था।

    यह भी पढ़ें- हजार करोड़ की मशीन खरीद पर ED की नजर, बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में जांच तेज; 100 से अधिक अधिकारियों का वेतन रुका

    नहीं सौंपे जरूरी दस्तावेज

    इसका उद्देश्य सुसाइड नोट में लिखी सामग्री और मृतक की हाथ की लिखावट का मिलान करवाना था, क्योंकि मामले की आगे की जांच क्राइम जोन बठिंडा द्वारा की जा रही थी। कार्यालय का रिकार्ड खंगालने पर पुलिस को पता चला कि मृतक का सुसाइड नोट और हाथ की लिखावट उस समय रीडर के तौर पर तैनात सहायक थानेदार गुरचरण सिंह को सौंपी गई थी।

    उसे स्पष्ट हिदायत दी गई थी कि केस के जांच अधिकारी को बुलाकर नियमानुसार लिखावट का मिलान करवाया जाए। मगर आरोप है कि गुरचरण सिंह ने यह महत्वपूर्ण दस्तावेज जांच अधिकारी के हवाले ही नहीं किया।

    यह भी पढ़ें- अमृतसर में डॉक्टर को पिस्टल दिखा 10 लाख की फिरौती मांगी, 12 घंटे में आरोपी पकड़ा; कर्ज चुकाने के लिए उठाया कदम

    साक्ष्य गायब होने से उठे गंभीर सवाल

    पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि असली सुसाइड नोट आरोपित गुरचरण सिंह से या तो गुम हो गया अथवा उसने जानबूझकर खुर्द-बुर्द किया है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपित ने मामले से जुड़े किसी व्यक्ति या आरोपित पक्ष के साथ मिलीभगत कर महत्वपूर्ण साक्ष्य को नष्ट तो नहीं किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सरहिंद में कांवड़ियों को रौंदने वाली गाड़ी बरामद, मालिक हुआ अरेस्ट; स्पीकर संधवां ने मुआवजे का किया एलान