बटाला पुलिस ने बीकेआई लिंक किया उजागर; मन्नू अगवान गैंग के गुर्गे और हत्यारोपित गिरफ्तार
बटाला पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार 2 के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें मन्नू अगवान गैंग के सदस्य शामिल हैं, जिन ...और पढ़ें

डीएसपी घटना की जानकारी देते हुए हरीष बहल।
HighLights
बटाला पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार 2 में पांच आरोपी पकड़े।
गिरफ्तार आरोपियों के बब्बर खालसा इंटरनेशनल से संबंध उजागर।
मन्नू अगवान गैंग के सदस्य फिरौती और हत्या में शामिल।
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। समाज विरोधी तत्वों और कथित आतंकी लिंक पर चल रही सख्त कार्रवाई के बीच बटाला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करने का दावा किया है। एसएसपी बटाला डॉ. मेहताब सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार 2 के तहत थाना श्रीहरगोबिंदपुर और थाना घुमाण की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
डीएसपी श्रीहरगोबिंदपुर हरीश बहल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रुपिंदर सिंह उर्फ रोमी निवासी माड़ी टांडा के घर के बाहर 20 जुलाई 2025 को गोलियां चलाने के मामले में संदीप सिंह निवासी मधरा और सहजदीप सिंह उर्फ सहज निवासी भट्टीवाल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार यह वारदात कुख्यात मन्नू अगवान और मनजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला दकोहा के कहने पर की गई थी। रोमी से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी।
यह भी पढ़ें- पंजाब में चुनाव से पहले स्कूल अपग्रेड की सिफारिशों की बाढ़, नियमों में छूट को लेकर सरकार असमंजस में
गिरफ्तारी आरोपितों के संबंध बीकेआई से
पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों के संबंध बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े तत्वों से भी हैं, जिसे लेकर मामला और संवेदनशील हो गया है। हालांकि पुलिस ने कहा कि जांच जारी है और अन्य कड़ियों की भी पड़ताल की जा रही है।
इसी क्रम में थाना घुमाण की पुलिस ने नवजोत सिंह और प्रदीप सिंह निवासी मधरा, जो सगे भाई हैं, को गिरफ्तार कर उनके पास से दो पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- AI समिट का मामला गरमाया, चंडीगढ़ में कांग्रेस का बवाल, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने भांजी लाठियां
2024 का अपहरण व हत्या मामला सुलक्षा
एक अन्य महत्वपूर्ण कार्रवाई में वर्ष 2024 के अपहरण और हत्या मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने यादविंदर सिंह उर्फ यादी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने जमीन विवाद के चलते अपने भाई रणजीत सिंह की हत्या कर शव दरिया में फेंक दिया था।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में संगठित अपराध और फिरौती गिरोहों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें- मदद के नाम पर कारोबारी को घर बुलाई महिला, अश्लील वीडियो बना लाखों रुपये की मांग; 5 लोगों पर केस दर्ज