Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    5000 रुपये के लिए की थी देश से गद्दारी, बटाला में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमले में एक नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 07:45 PM (IST)

    पुलिस ने बटाला की अर्बन एस्टेट चौकी पर हुए ग्रेनेड हमले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग है। आरोपियों ने विदेश में बैठे हैंडलर क ...और पढ़ें

    सात हजार रुपये के लिए बटाला में पुलिस चौकी पर फेंका था ग्रेनेड, दो गिरफ्तार।

    सात हजार रुपये के लिए बटाला में पुलिस चौकी पर फेंका था ग्रेनेड, दो गिरफ्तार।

    HighLights

    1. बटाला चौकी पर ग्रेनेड हमले में दो आरोपी गिरफ्तार।

    2. एक नाबालिग आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर के कहने पर।

    3. 5-7 हजार रुपये के लालच में किया था हमला।

    जागरण संवाददाता, बटाला (गुरदासपुर)। पुलिस चौकी अर्बन एस्टेट में शनिवार रात को हुए ग्रेनेड हमले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपित नाबालिग है। आरोपितों ने विदेश में बैठे आतंकी संगठन के हैंडलर के कहने पर पांच से सात हजार रुपये के लालच में चौकी पर ग्रेनेड फेंका था।

    इस मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपित की पहचान भी कर ली है। बटाला पहुंचे डीआइजी बार्डर रेंज हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि शनिवार रात करीब दस बजे पुलिस चौकी अर्बन एस्टेट पर ग्रेनेड से हमला किया गया था।

    इसके बाद पुलिस ने विभिन्न टीमें बनाकर जांच शुरू कर दी थी। इस दौरान काउंटर इंटेलिजेंस टीम और पुलिस को लीड मिली थी। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपित बटाला के रहने वाले हैं और विदेश में बैठे अपने हैंडलर के कहने पर ही चौकी पर ग्रेनेड हमला किया था।

    डीआईजी हरमनबीर सिंह ने कहा कि इस ग्रेनेड हमले में किसी आतंकी संगठन का हाथ हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है। ग्रेनेड हमले के बाद इंटरनेट मीडिया पर डाली गई पोस्ट की जांच की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पंजाब की तर्ज पर बंगाल में थी हमले की साजिश, संदिग्ध जैश आतंकी हमीम मंडल से पूछताछ में आया PAK कनेक्शन

    यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में आतंकी साजिश, ISI एजेंट राणा भाई के चार गुर्गों की तलाश