पंजाब की तर्ज पर बंगाल में थी हमले की साजिश, संदिग्ध जैश आतंकी हमीम मंडल से पूछताछ में आया PAK कनेक्शन
संदिग्ध जैश आतंकी हमीम मंडल से पूछताछ में बंगाल में पुलिस अधिकारियों पर हमले और मंत्रियों को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश का खुलासा हुआ है। ...और पढ़ें

हमीम मंडल से पूछताछ में पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, कोलकाता । बंगाल एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार संदिग्ध जैश आतंकी हमीम मंडल से पूछताछ में कई चौंकाने वाले इनपुट सामने आए हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार, पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों के निर्देश पर पंजाब की तर्ज पर बंगाल में पुलिस अधिकारियों पर जानलेवा हमला करने की साजिश रची जा रही थी। जांचकर्ता यह भी पता लगाने में जुटे हैं कि क्या इस साजिश को स्वतंत्रता दिवस के आसपास अंजाम देने की योजना थी।
जांच में सामने आया है कि हमीम मंडल कथित रूप से शहजाद भट्टी गिरोह के साथ-साथ तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (टीटीएच) से भी जुड़ा था। एजेंसियों का दावा है कि कुछ पुलिस अधिकारियों को संभावित लक्ष्य के रूप में चिन्हित किया गया था। साथ ही राज्य के कम से कम छह मंत्रियों और उनके स्वजन को हनीट्रैप में फंसाने की जिम्मेदारी हमीम की महिला मित्र अर्पिता सरकार को सौंपी गई थी।
पाकिस्तान से मिल रहे थे निर्देश
जांच एजेंसियों के अनुसार, पाकिस्तान से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से हथियार जुटाने, हमले की तैयारी और प्रचार गतिविधियों के संबंध में निर्देश भेजे जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि अलग-अलग गतिविधियों के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ से जुड़े नेटवर्क द्वारा धन उपलब्ध कराया जा रहा था। एजेंसियां इन वित्तीय लेनदेन और नेटवर्क की भी जांच कर रही हैं।
स्लीपर सेल और नेटवर्क की पड़ताल
एसटीएफ के अनुसार, हमीम अकेला काम नहीं कर रहा था। उसके संपर्क में कई अन्य संदिग्ध भी थे, जिन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई थीं। जांचकर्ताओं का कहना है कि बंगाल में टीटीएच के कई माड्यूल तैयार करने, स्लीपर सेल खड़े करने, हथियार और धन जुटाने की कोशिश की जा रही थी।
खबरें और भी
इस मामले में असम, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से भी कई संदिग्धों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क, संभावित सहयोगियों और साजिश की व्यापकता की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- जैश के संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल का करीबी आदित्य सिंह गिरफ्तार, मंत्री उमेश राय की करता था रेकी
यह भी पढ़ें- कपड़े सिलने के बहाने आतंकियों से संपर्क करता था हमीम मंडल, STF का खुलासा- हावड़ा में मिली दर्जी की दुकान