गुरदासपुर में युवती को हिरासत में लेने पर भड़के किसान, पुलिस की गाड़ियां घेरीं; हंगामे के बाद हुई रिहाई
गुरदासपुर में हत्या मामले की जांच के दौरान युवती को हिरासत में लेने पर किसान संगठनों ने पुलिस का विरोध किया। हंगामे के बाद पुलिस ने युवती को मौके पर छ ...और पढ़ें

युवा काे रिहा कर लेकर जाते पारिवारिक सदस्य व किसान।
HighLights
पुलिस ने हत्या के आरोपी की बहन को हिरासत में लिया था।
किसान संगठनों ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया।
बढ़ते हंगामे के बाद पुलिस ने युवती को रिहा कर दिया।
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। पुराना शाला थाना क्षेत्र में वीरवार सुबह पुलिस की एक कार्रवाई को लेकर किसान संगठनों और पुलिस के बीच तीखा टकराव हो गया। हत्या के एक मामले में फरार आरोपी की तलाश के दौरान पुलिस द्वारा उसकी बहन को हिरासत में लिए जाने का आरोप लगाते हुए किसान संगठनों ने पुराना शाला चौक में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारियों की सरकारी गाड़ियों का घेराव कर विरोध जताया।
बढ़ते विरोध और तनावपूर्ण माहौल के बीच पुलिस ने युवती को मौके पर ही छोड़ दिया। पूरे घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार, पांच जुलाई को गांव भुंडोवाल निवासी रोहित सिंह की हत्या के मामले में पुराना शाला पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
इन आरोपितों में गांव चंद्रभान निवासी पूर्व सैनिक मलकीत सिंह उर्फ लाली का बेटा गुरसेवक सिंह भी शामिल है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- गुरबाणी लाइव प्रसारण पर नया विवाद, SGPC ने चैनल को भेजा लीगल नोटिस; दी सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी