Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बठिंडा में एक ही रात दो घरों में चोरी, 11 लाख के गहने लेकर फरार हुए चोर; CCTV में दिखे संदिग्ध

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 04:39 PM (IST)

    बठिंडा जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदातों में करीब 11 लाख रुपये के गहने चोरी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ...और पढ़ें

    सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध।

    सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध।

    HighLights

    1. बठिंडा में एक ही रात में दो घरों में चोरी।

    2. अज्ञात चोर 11 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने ले गए।

    3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, सीसीटीवी खंगाले जा रहे।

    जागरण संवाददाता, बठिंडा। बठिंडा जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार रात अज्ञात चोरों ने दो अलग-अलग स्थानों पर घरों को निशाना बनाते हुए करीब 11 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं के बाद लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पहली वारदात शहर के प्रताप नगर की गली नंबर चार में रहने वाले मनीष कुमार के घर हुई। मनीष कुमार ने बताया कि उनके पिता विदेश से लौट रहे थे।

    उन्हें लेने के लिए बुधवार शाम पूरा परिवार बठिंडा से दिल्ली हवाई अड्डे गया था। वीरवार सुबह जब परिवार वापस घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजा खोलते ही अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए।

    यह भी पढ़ें- बठिंडा के श्मशान घाट में मिला 17 वर्षीय युवक का शव, शरीर पर चोट और खून के निशान; हत्या की आशंका गहराई

    खिड़की व रोशनदान के रास्ते घुसे चोर

    घर के भीतर सामान बिखरा हुआ था और अलमारियों के ताले टूटे पड़े थे। जांच करने पर पता चला कि चोर घर के पीछे की खिड़की और रोशनदान तोड़कर अंदर घुसे थे। इसके बाद उन्होंने अलमारियों को तोड़कर उनमें रखे सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी हुए गहनों की कीमत करीब चार लाख रुपये है।

    दूसरी घटना थाना भगता भाईका क्षेत्र के गांव बुर्ज थरोड़ में सामने आई। गांव निवासी लखवीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 29 जुलाई से एक अगस्त तक घर से बाहर था। इसी दौरान अज्ञात चोर उसके घर में घुस गए और करीब सात लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने चोरी कर फरार हो गए। घर लौटने पर उन्होंने देखा कि सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी में रखे गहने गायब हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हरियाणा टीजीटी भर्ती में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, उच्च योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी नहीं होंगे अयोग्य

    पुलिस ने घटनास्थलों से सबूत इकट्‌ठे किए

    दोनों घटनाओं की जानकारी मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थलों का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर उनकी जांच शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल से अन्य तकनीकी और भौतिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं, ताकि आरोपितों तक पहुंचा जा सके।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनाओं के तरीके और परिस्थितियों को देखते हुए यह भी जांच की जा रही है कि कहीं दोनों वारदातों को एक ही गिरोह ने तो अंजाम नहीं दिया। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    यह भी पढ़ें- पठानकोट में रात फिर हुई फायरिंग, घर की खिड़की का शीशा टूटा; बाल-बाल बचा परिवार