सर्टिफिकेट लेने स्कूल गई 20 वर्षीय युवती लापता, विवाह का झांसा देकर भगाने के आरोप में युवक पर मामला दर्ज
स्कूल से प्रमाण पत्र लेने गई बीस वर्षीय युवती के लापता होने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परिवार ने आरोप लगाया है कि युवक ...और पढ़ें

ये AI जनरेटेड इमेज है।
HighLights
20 वर्षीय युवती स्कूल से प्रमाणपत्र लेने गई थी।
युवक गुरविंदर सिंह पर शादी का झांसा देने का आरोप।
पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश अभियान शुरू किया।
संवाद सहयोगी, बटाला। पंजाब के गुरदासपुर में बटाला के अंतर्गत आते थाना कोटली सूरत मल्ली की पुलिस ने बीस वर्षीय युवती को विवाह का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार युवती घर से स्कूल प्रमाण पत्र लेने के लिए गई थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिवार ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की और रिश्तेदारों व परिचितों से संपर्क किया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे।
मामले की जानकारी देते हुए एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी बेटी घर से स्कूल गई थी और वापस नहीं आई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी के बारे में काफी पूछताछ की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
यह भी पढ़ें- जालंधर में प्रशासन से चालाकी पड़ी भारी! नशा तस्कर ने दोबारा खड़ा कर लिया था आशियाना, नगर निगम ने फिर चलाया पीला पंजा
परिवार को युवक के बारे में मिली सूचना
बाद में परिवार को जानकारी मिली कि गांव ढिलवां निवासी गुरविंद्र सिंह कथित तौर पर युवती को विवाह का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें और भी
पुलिस का कहना है कि युवती और आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी सूचना भेजी गई है। अधिकारियों के अनुसार मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही युवती को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- नगर निकाय चुनावों में दखल से हाई कोर्ट का इनकार, कहा- अब बहुत आगे बढ़ चुकी है चुनाव प्रक्रिया
पुलिस युवक की तलाश में जुटी
घटना के बाद इलाके में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार काफी परेशान है और लगातार युवती के सुरक्षित लौटने की दुआ कर रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी युवक की तलाश जारी है और पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई कर रही है।