Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    होशियारपुर में फोन पर धमकी देकर मांगी 50 लाख रंगदारी, बच्चों को नुकसान की चेतावनी; दो आरोपित नामजद

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 06:41 PM (IST)

    टांडा में एक व्यक्ति से फोन पर 50 लाख की रंगदारी मांगी गई। बच्चों को नुकसान की धमकी दी गई। पुलिस ने दो आरोपितों को नामजद कर मामला दर्ज कर लिया और गिरफ ...और पढ़ें

    होशियारपुर पुलिस ने दो आरोपितों को नामजद किया है।

    होशियारपुर पुलिस ने दो आरोपितों को नामजद किया है।

    HighLights

    1. फोन पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई।

    2. बच्चों को नुकसान पहुंचाने की गंभीर धमकी दी गई।

    3. पुलिस ने दो आरोपियों को नामजद किया, जांच जारी।

    संवाद सहयोगी, होशियारपुर। पंजाब में होशियारपुर के टांडा क्षेत्र में फोन पर धमकियां देकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में थाना टांडा की पुलिस ने दो आरोपितों को नामजद कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

    आरोपितों की पहचान गुरलाल निवासी रुडियाना, कलानौर (गुरदासपुर) और गुरदेव सिंह उर्फ जेसल निवासी चंबल (तरनतारन) के रूप में हुई है। यह मामला सर्वजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी जलाल नंगल, टांडा के बयान के आधार पर दर्ज किया गया है।

    पीड़ित सर्वजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसे लगातार फोन पर धमकियां मिल रही थीं। आरोपित उससे 50 लाख रुपये की मांग कर रहे थे और पैसे न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे रहे थे।

    यह भी पढ़ें- मोगा में परीक्षा में असफलता से टूटी 20 वर्षीय युवती, घर में फंदा लगाकर दे दी जान

    आरोपितों ने की परिवार की रेकी

    पीड़ित के अनुसार, आरोपितों ने उसे डराने के लिए उसके परिवार से जुड़ी जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि उन्हें उसके बच्चों के स्कूल तक की जानकारी है और अगर उसने पैसे नहीं दिए या पुलिस को सूचना दी तो उसके बच्चों को नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

    खबरें और भी

    सर्वजीत सिंह ने बताया कि उसने आरोपितों की बातों को नजरअंदाज किया, लेकिन इसके बाद उसे दोबारा फोन आया। इस बार आरोपितों ने उसे 10 दिन का समय देते हुए कहा कि अगर तय समय में पैसे नहीं दिए गए तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे।

    यह भी पढ़ें- 24 अप्रैल रात 8 बजे बजेगा सायरन, अमृतसर में होगा ब्लैकआउट; जानिए क्या करना है और क्या नहीं

    पुलिस का साइबर विंग हुआ एक्टिव

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान फोन करने वालों का पता लगाकर दोनों आरोपितों को नामजद किया गया। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपितों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि यदि उन्हें इस तरह की कोई धमकी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें और खुद से कोई जोखिम न उठाएं।

    यह भी पढ़ें- गैंगस्टर की कहानी पर घमासान, ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ वेब सीरीज के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर