Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर में दोस्त से मिलने पहुंचे युवक की गोलियां मार हत्या, आठ फायर हुए; एक आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 05:42 PM (IST)

    आदमपुर के डरौली कला गांव में दोस्त से मिलने आए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है। घटना कैमरों मे ...और पढ़ें

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    HighLights

    1. जालंधर के आदमपुर में युवक दविंदर उर्फ बाजा की हत्या।

    2. दोस्त से मिलने आया था, आठ गोलियां चलाई गईं।

    3. एक आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ गंगू पिस्तौल सहित गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर जिले के आदमपुर क्षेत्र के गांव डरौली कला में सोमवार सुबह दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दोस्त से मिलने पहुंचे एक युवक की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दविंदर उर्फ बाजा निवासी गांव ढामुड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है। घटना के बाद पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, दविंदर उर्फ बाजा सोमवार सुबह करीब 11 बजे अपने दोस्त मनप्रीत सिंह उर्फ गंगू से मिलने गांव डरौली कला स्थित उसके घर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि दोनों बातचीत कर रहे थे।

    इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और घर के अंदर चले गए। कुछ ही देर बाद किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

    यह भी पढ़ें- जसवंत सिंह खालरा केस और एक पत्नी की दशकों लंबी लड़ाई... क्या है सतलुज की असली कहानी?

    मृतक को लगी चार गोलियां

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान आरोपितों ने ताबड़तोड़ सात से आठ गोलियां चलाईं। इनमें से चार गोलियां दविंदर को लगीं। गोली उसके पैर, पेट और सिर में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक दम तोड़ चुका था।

    घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह विर्क, पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग अपने कब्जे में ले ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात और आरोपितों के भागने की पूरी घटना कैमरों में कैद हुई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अमृतसर में कारोबारी को धमकाने वाले दो अरेस्ट, पुलिस की कार्बाइन छीनने के प्रयास में चली गोली; एक बदमाश घायल

    हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि मामले में आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ गंगू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था तथा घटना में शामिल अन्य लोगों की क्या भूमिका रही।

    पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मामले में शामिल सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

    यह भी पढ़ें- जसवंत सिंह खालरा केस और एक पत्नी की दशकों लंबी लड़ाई... क्या है सतलुज की असली कहानी?