विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संदिग्ध लोगों से बातचीत पड़ी भारी, जालंधर के एसएचओ जय इंद्र सस्पेंड; मोबाइल जांच में सामने आई बातचीत

Published: Mon, 31 Aug 2026 11:24 AM (IST)

जालंधर में बस्ती बावा खेल के एसएचओ जय इंद्र सिंह को संदिग्ध लोगों से बातचीत सामने आने के बाद निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया।

एडीसीपी माधवी शर्मा जानकारी देते हुए।

एडीसीपी माधवी शर्मा जानकारी देते हुए।

HighLights

  1. एसएचओ जय इंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

  2. मोबाइल जांच में संदिग्ध लोगों से बातचीत का खुलासा हुआ।

  3. एसआइ गुरदीप चंद ने थाना बस्ती बावा खेल का प्रभार संभाला।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ इंस्पेक्टर जय इंद्र सिंह को पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर पुलिस लाइन भेज दिया है। यह कार्रवाई एडीसीपी सिटी-2 माधवी शर्मा की ओर से की गई जांच के बाद हुई है। जांच के दौरान एसएचओ के मोबाइल फोन की जांच में कुछ संदिग्ध लोगों के साथ बातचीत सामने आने की बात कही जा रही है।

मामले में अलग रिपोर्ट तैयार कर उच्च पुलिस अधिकारियों को भेजी जा रही है। एडीसीपी माधवी शर्मा ने पूरे मामले की जांच की। जांच के दौरान इंस्पेक्टर जय इंद्र सिंह के मोबाइल फोन को चेक किया गया। इसमें कुछ ऐसे लोगों के साथ बातचीत सामने आई, जिनकी गतिविधियां पुलिस की नजर में संदिग्ध बताई जा रही हैं। बातचीत की प्रकृति और संबंधित लोगों के साथ इंस्पेक्टर के संपर्क को लेकर अब आगे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- जालंधर में शराब तस्कर पर पुलिस का शिकंजा, 32 बोतल महंगी शराब और 10.72 लाख नकद बरामद; पहले से छह केस दर्ज

एसआइ गुरदीप चंद को मिली थाने की कमान

इंस्पेक्टर जय इंद्र सिंह के निलंबन के बाद थाना बस्ती बावा खेल का प्रभार एसआइ गुरदीप चंद को सौंपा गया है। गुरदीप चंद पहले से इसी थाने में तैनात थे। उन्होंने रविवार रात को ही थाने का चार्ज संभाल लिया और पुलिसिंग का काम शुरू कर दिया।निलंबित एसएचओ जय इंद्र सिंह का मोबाइल फोन पुलिस अधिकारियों ने आगे की जांच के लिए अपने कब्जे में लिया हो।

यह भी पढ़ें- कर्मचारियों से टकराव पर वडिंग की पंजाब सरकार को चेतावनी, बोले- कार्रवाई की तो छह महीने पहले चली जाएगी सरकार

नशा और अपराध से जुड़े लिंक 

एडीसीपी माधवी शर्मा ने स्पष्ट किया कि अपराधियों का साथ देना या उनके साथ किसी तरह का समझौता करना पुलिस विभाग में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराध और नशे को खत्म करने के लिए पुलिस को नियमों के अनुसार सख्ती से काम करना होगा।

उन्होंने कहा अगर किसी भी मुलाजिम के लिंक ड्रग, शराब या किसी भी तरह के नशा तस्कर से निकलते हैं तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब सामने आई बातचीत और संबंधित संदिग्ध लोगों के साथ एसएचओ के संपर्क की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें- सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक टक्कर, तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत