विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कर्मचारियों से टकराव पर वडिंग की पंजाब सरकार को चेतावनी, बोले- कार्रवाई की तो छह महीने पहले चली जाएगी सरकार

Published: Mon, 31 Aug 2026 10:56 AM (IST)

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए मान सरकार को चेताया कि कार्रवाई या टकराव हुआ तो सरकार छह महीने पहले चली जाएगी।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग।

HighLights

  1. वडिंग ने लंबित डीए, पुरानी पेंशन योजना के लिए कर्मचारियों का समर्थन किया।

  2. पंजाब सरकार को कर्मचारियों पर कार्रवाई न करने की कड़ी चेतावनी दी।

  3. कांग्रेस कर्मचारियों को न्याय मिलने तक उनके साथ खड़ी रहेगी: वडिंग।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने लंबित महंगाई भत्ते के बकाये और पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे सरकारी कर्मचारियों के समर्थन में आवाज उठाई है। अपने लाइव संवाद कार्यक्रम ‘वडिंग विद वॉरियर्स’ के चौथे सत्र में उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके कार्यकर्ता कर्मचारियों को न्याय मिलने तक उनके साथ खड़े रहेंगे।

वडिंग ने कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए कहा कि वे सरकार से कोई विशेष रियायत नहीं, बल्कि अपना हक मांग रहे हैं। उन्होंने कहा-

जो लड़ते हैं, वही जीतते हैं।

पंजाब सरकार पर वादों से पीछे हटने का आरोप लगाते हुए उन्होंने ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर सवाल किया कि यदि इसे लागू करने की मंशा नहीं थी तो अधिसूचना क्यों जारी की गई। उन्होंने सरकार को कर्मचारियों से टकराव से बचने की चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब का कामकाज कर्मचारियों के बिना ठप हो जाएगा।

वडिंग ने कहा कि कर्मचारियों को कार्रवाई की धमकी देकर डराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा, “अगर हिम्मत है तो कार्रवाई करके देखो... आपकी सरकार छह महीने पहले ही चली जाएगी।” उन्होंने याद दिलाया कि 2022 में इन्हीं कर्मचारियों ने आप को सत्ता में लाने में अहम भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब दौरे पर सतीश पूनिया, अकाली दल और BJP के गठबंधन पर करेंगे चर्चा

वित्तीय प्राथमिकताओं पर वडिंग के तीखे सवाल

वडिंग ने सरकार की वित्तीय प्राथमिकताओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कर्मचारियों के करीब 14,000 करोड़ रुपये के बकाये व लाभ न देने और 25,000 करोड़ रुपये का कर्ज लेने के लिए कथित 341 करोड़ रुपये सलाहकारों को देने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि 2022 में करीब 2.85 लाख करोड़ रुपये का कर्ज अब बढ़कर लगभग 4.48 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

यह भी पढ़ें- सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक टक्कर, तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

पंजाब की नई उम्मीद हैं राहुल

वडिंग ने मालवा नहर, नए मेडिकल कॉलेजों और स्कूल-कॉलेजों से जुड़े वादों पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मान सरकार को हटाने और स्थिर सरकार के लिए संघर्ष जारी रखने की अपील की।

राहुल गांधी की तारीफ करते हुए वडिंग ने उन्हें “भारत की नई उम्मीद और पंजाब की नई उम्मीद” बताया। उन्होंने कहा कि राहुल तमाम मुश्किलों के बावजूद संघर्ष करते रहे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी उनसे प्रेरणा लेकर लड़ाई जारी रखनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather 31st August: मानसून सुस्त, सामान्य से अधिक तापमान; आज मिलेगी राहत!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।