कनाडा में पढ़ाई का सपना अब और महंगा, GIC राशि बढ़ी; डालर महंगा होने से अभिभावकों की बढ़ी चिंता
कनाडा सरकार ने विद्यार्थियों के लिए GIC राशि बढ़ाकर 23,448 डालर कर दी है। डालर महंगा होने से पंजाब के अभिभावकों पर हजारों रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

ये प्रतिकात्मक तस्वीर है।
HighLights
कनाडा ने स्टडी परमिट के लिए GIC राशि बढ़ाई।
अब 23,448 कैनेडियन डॉलर की राशि दिखानी होगी।
बढ़ते डॉलर से अभिभावकों पर 60-70 हजार का बोझ।
कमल किशोर, जालंधर। कनाडा में पढ़ाई करने की चाह रखने वाले विद्यार्थियों को कनाडा सरकार ने एक ओर झटका दे दिया है। विद्यार्थियों के अभिभावकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। प्रति कैनेडियन डालर मजबूत होने अभिभावकों की जेब पर इसका असर देखना होगा। एक सितंबर से कनाडा सरकार ने स्टडी परमिट के नियमों में बदलाव कर दिया है।
इमिग्रेशन रिफ्यूजीज एंड सिटिजन कनाडा ने स्टडी परमिट के लिए गारंटिड इंवेस्टमेंट सर्टिफिकेट (GIC) रकम 23,448 कैनेडियन डालर कर दी है। यानि 16.15 लाख रूपये की राशि दिखानी पड़ेगी। फिलहाल वर्ष 2025 में विद्यार्थियों को जीआइसी की रकम 22,895 कैनेडियन डालर थी।
बताया जा रहा है कि कनाडा में बढ़ती महंगाई व रहने-सहने के खर्च को देखते हुए फीस बढ़ाई गई है ताकि विद्यार्थियों को कनाडा पहुंचने पर किसी प्रकार की वित्तीय दिक्कत का सामना ना करना पड़े। वर्ष 2023 में कनाडाई डालर की कीमत 58.10 रूपये थी, जबकि अब डालर की कीमत 68.9 प्रति पहुंच गई है।
डालर का बोझ पंजाबियों के अभिभावकों के पाकेट पर पड़ेगा। पहले ही कनाडा में जाने वाले विद्यार्थियों की गिनती में तीस फीसद की गिरावट आ चुकी है। प्रत्येक वर्ष सवा लाख से अधिक विद्यार्थी कनाडा में स्टडी करने के लिए जाते है। स्टडी में दाखिला लेने के बाद विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ काम कुछ घंटे काम करने का मौका भी मिल जाता है।
यह भी पढ़ें- दुष्कर्म मामले में इंसाफ के लिए अकाली दल ने खोला मोर्चा, राज्यपाल से मिले सुखबीर बादल; CBI जांच की रखी मांग
अभिभावकों की जेब पर बोझ
एसोसिएशन आफ कंसलटेंट आफ ओवरसीज स्टडीज के महासचिव दविंदर कुमार ने कहा कि जीआइसी बढ़ने से अभिभावकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। हर माता-पिता ने एक बजट रखा होता है। कनाडा के साथ-साथ विद्यार्थियों का मोह दूसरे देशों यूएसए, जर्मनी, आस्ट्रेलिया की तरफ भी बढ़ रहा है। कनाडा सरकार ने बढ़ती महंगाई के कारण यह नियम लागू किया है।
यह भी पढ़ें- PU में 26 वर्षों में पांचवीं बार हरियाणा का प्रधान, जींद के अंकित बिढान की CM सैनी ने थपथपाई पीठ
70 हजार से अधिक का बोझ
ग्लेन मोर निवासी जगतार सिंह कहा कि एक सितंबर से जीआइसी बढ़ गई है। कनाडाई डालर 68 रुपये से अधिक ऊपर पहुंच गया है। माता-पिता ने राशि रूपयों के माध्यम डालर के मुताबिक बच्चे के अकाउंट में डालनी है। 60000 से लेकर 70000 रुपये का अतिरिक्त बोझ अलग से माता-पिता की जेब पर पड़ गया है।
