जालंधर अदालत के बाहर अचानक टूटा सूखा पेड़, पार्किंग में खड़ी दो गाड़ियां चकनाचूर; बाल-बाल बचे लोग
जालंधर जिला अदालत के बाहर पार्किंग में एक सूखा पेड़ टूटकर दो गाड़ियों पर गिर गया, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन स् ...और पढ़ें

जालंधर में अदालत के बाहर गिरा पेड़।
HighLights
जालंधर अदालत के बाहर सड़क किनारे सूखा पेड़ गिरा।
पार्किंग में खड़ी दो गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुईं।
कोई हताहत नहीं हुआ, बड़ा हादसा टल गया।
जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर की अदालत के बाहर सड़क किनारे बनाई गई पार्किंग में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक सूखा पेड़ अचानक टूटकर वहां खड़ी दो गाड़ियों पर गिर गया। हादसे में दोनों गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय पेड़ के नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना सुबह करीब सवा 10 बजे हुई। पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। पेड़ सड़क तक फैल जाने के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। वाहन चालकों को रास्ता बदलकर निकलना पड़ा और मौके पर जाम जैसी स्थिति बन गई।
यह भी पढ़ें- पंजाब को जल्द मिलेगा नियमित डीजीपी, UPSC ने तीन नामों के पैनल पर लगाई मुहर; गौरव यादव सबसे मजबूत दावेदार
गाड़ी खड़ी कर चैंबर चले गए थे वकील
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई गाड़ियों में से एक अधिवक्ता गुलशन सेठी की बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि वह रोजाना की तरह अपनी गाड़ी पार्किंग में खड़ी कर अपने चैंबर चले गए थे। कुछ देर बाद उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी गाड़ी पर पेड़ गिर गया है। सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां उनकी गाड़ी पेड़ के नीचे दब चुकी थी। उन्होंने घटना की जानकारी ट्रैफिक पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस के उपनिरीक्षक सतनाम सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने सबसे पहले आसपास की सुरक्षा सुनिश्चित की और फिर स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ को हटाने की कार्रवाई शुरू करवाई। पेड़ हटने के बाद सड़क पर यातायात को दोबारा सामान्य कराया गया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- क्या है CM मावां-धीयां सत्कार योजना? पंजाब की महिलाओं के खाते में आएंगे 2000 रुपये: AAP ने पूरी की आखिरी गारंटी
लंबे समय से सूखा था पेड़
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पेड़ लंबे समय से पूरी तरह सूख चुका था। इसके बावजूद इसे हटाने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे सूखे और जर्जर पेड़ों की पहचान कर उन्हें हटाया जाए तो इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकता है। उनका कहना है कि यदि हादसे के समय कोई व्यक्ति गाड़ियों के पास खड़ा होता तो गंभीर दुर्घटना भी हो सकती थी।