यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jalandhar News: नशे में धुत ASI का बीच रोड पर ड्रामा, आधा दर्जन गाड़ियों को मारी टक्कर; लोगों से की बदसलूकी
Drunken ASI Ruckus पुलिस लाइन के पास स्थित एक होटल के बाहर नशे में धुत पुलिसकर्मचारी ने आधा दर्जन गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में कोई घायल नहीं हु ...और पढ़ें

HighLights
- होटल के बाहर नशे में धुत ASI ने ड्रामा किया।
- नशे की हालत में उन्होंने आधा दर्जन गाड़ियों को टक्कर मार दी।
- ASI ने कई लोगों के साथ बदसलूकी भी की।
जालंधर, जागरण संवाददाता। Drunken ASI Ruckus: बुधवार देर रात पुलिस लाइन के पास स्थित एक होटल के बाहर नशे में धुत पुलिस कर्मचारी (Drunk Police Officer) ने आधा दर्जन गाड़ियों को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन सारे वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। नशे में धुत एएसआई (ASI) ने खूब हंगामा किया और लोगों के साथ बदसूलकी की।
एएसआई को बचाने के लिए साथ ले गए पुलिसकर्मी
सूचना मिलते ही थाना बारादरी की पुलिस मौके पर पहुंची और नशे में धुत कर्मचारी को मेडिकल करवाने की बात कहकर साथ ले गई। वहीं, देर रात क्षतिग्रस्त वाहन चालकों का आरोप था कि आरोपित पुलिस कर्मचारी को बचाने के लिए पुलिसकर्मी उसे साथ ले गए।
पुलिसकर्मी ने सभी गाड़ियों में मारी टक्कर
यह भी पढ़ें- Punjab Weather Update: गर्मी से मिलेगी राहत, पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज; तापमान में होगी गिरावट
आधा दर्जन गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त