एंटी-स्टेट जथेबंदियां कहे जाने पर पंजाब में बवाल, आज जालंधर में प्रदर्शन और पुतला फूंकेंगे सरकारी कर्मचारी
पंजाब के वित्त मंत्री के बयान के विरोध में कर्मचारी संगठन आज जालंधर में प्रदर्शन करेंगे। दोपहर 2.30 बजे पुतला फूंककर अपनी नाराजगी दर्ज कराएंगे।

ये AI जनरेटेड इमेज है।
HighLights
वित्त मंत्री के 'एंटी-स्टेट' बयान पर कर्मचारियों का विरोध।
जालंधर में पुड्डा मैदान पर होगा प्रदर्शन, पुतला फूंका जाएगा।
पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन ने किया प्रदर्शन का ऐलान।
जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से कर्मचारियों की रैलियां करने वाली यूनियनों को कथित तौर पर एंटी-स्टेट जत्थेबंदियां (यूनियन) कहे जाने का विरोध शुरू हो गया है। विरोध में पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने प्रदर्शन का फैसला किया है। राज्य स्तर पर दिए गए कार्यक्रम के तहत वीरवार को जालंधर में भी कर्मचारी एकत्रित होकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
जालंधर के विभिन्न विभागों से जुड़े कर्मचारी नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर करीब 2.30 बजे कर्मचारी डीसी कार्यालय के सामने स्थित पुड्डा मैदान में एकत्रित होंगे। यहां रोष प्रदर्शन करने के बाद वित्त मंत्री का पुतला फूंका जाएगा।
यह भी पढ़ें- पंजाब में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत, चाइल्ड केयर लीव से हटी 18 साल की सीमा; 4 श्रेणियों को लाभ
बयान पर आपत्ति, शांतिपूर्ण प्रदर्शन का फैसला
कर्मचारी नेताओं का कहना है कि चंडीगढ़ में कर्मचारियों की ओर से महा रैली आयोजित की गई थी। इसके बावजूद कर्मचारियों की ओर से उठाई जा रही मांगों पर अपेक्षित स्तर पर समाधान नहीं होने से उनमें नाराजगी है। इसी के चलते संगठन की ओर से चरणबद्ध तरीके से विरोध दर्ज कराने का फैसला लिया गया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब के लुधियाना भीषण सड़क हादसा, बेकाबू होकर तालाब में गिरी गाड़ी; AAP के तीन कार्यकर्ताओं की मौत
पुड्डा मैदान में होंगे कर्मचारी एकत्रित
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि संगठनों की ओर से अपनी मांगों को लेकर रैलियां और प्रदर्शन किए जाते रहे हैं। ऐसे में उन्हें एंटी-स्टेट जत्थेबंदियां कहे जाने पर संगठन ने आपत्ति जताई है। इसी मुद्दे को लेकर राज्य स्तर पर पुतला फूंकने का कार्यक्रम तय किया गया है।
जालंधर में होने वाले प्रदर्शन में विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल होंगे। संगठन की ओर से कर्मचारियों से निर्धारित समय पर पुड्डा मैदान पहुंचने की अपील की गई है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी अपनी मांगों और बयान को लेकर अपनी बात रखेंगे। संगठन ने इसे अपनी मांगों के समर्थन और अपनी नाराजगी दर्ज कराने का कार्यक्रम बताया है।
