Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर में ज्वेलर के घर देर रात फायरिंग, लॉरेंस गिरोह के नाम पर पहले मिल चुकी थी धमकी

    Updated: Sun, 17 May 2026 01:59 PM (GMT+05:30)

    जालंधर के छोटी बरादरी क्षेत्र में ज्वेलर गुरदयाल सिंह कंडा के घर पर देर रात फायरिंग की गई। कारोबारी को पहले बिश्नोई गिरोह के नाम पर रंगदारी और बेटे को ...और पढ़ें

    छोटी बरादरी क्षेत्र में ज्वेलर गुरदयाल सिंह कंडा का घर।

    छोटी बरादरी क्षेत्र में ज्वेलर गुरदयाल सिंह कंडा का घर।

    HighLights

    1. जालंधर में ज्वेलर के घर पर देर रात फायरिंग हुई।

    2. लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के नाम पर रंगदारी की धमकी मिली थी।

    3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर के गड़ा क्षेत्र स्थित छोटी बरादरी पार्ट-1 में देर रात अज्ञात हमलावरों ने एक ज्वेलर के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जबकि हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

    जानकारी के अनुसार ज्वेलर गुरदयाल सिंह कंडा कैंट क्षेत्र में कंडा ज्वेलर्स नाम से शोरूम चलाते हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें पहले भी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगने की धमकियां मिल चुकी थीं। धमकी देने वालों ने पैसे न देने पर उनके बेटे को जान से मारने की चेतावनी भी दी थी। अब घर पर हुई फायरिंग को उसी धमकी से जोड़कर देखा जा रहा है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात बाइक सवार कुछ युवक घर के बाहर पहुंचे और अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। वारदात कुछ ही सेकंड में हुई और आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

    यह भी पढ़ें- बटाला पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, अलग-अलग थानों से 6 आरोपी गिरफ्तार

    jal firing

    दरवाजे पर लगे गोलियों के निशान।

    पुलिस ने गोलियों के खोल बरामद किए

    सूचना मिलते ही थाना 7 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। घर के बाहर और आसपास लगे निगरानी कैमरों की रिकॉर्डिंग कब्जे में ले ली गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार रिकॉर्डिंग में कुछ संदिग्ध युवकों की गतिविधियां दिखाई दी हैं, जिनके आधार पर पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

    खबरें और भी

    जांच के दौरान फोरेंसिक दल ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल से गोलियों के खोल बरामद किए गए हैं। पुलिस का मानना है कि शुरुआती जांच में मामला रंगदारी और गैंगस्टर गिरोह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन अभी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- बठिंडा में जमीन और मकान विवादों में बढ़ा तनाव, दो महिलाओं समेत 15 लोगों पर पुलिस ने दर्ज किए मामले

    सीसीटीवी से हमलावरों की मूवमेंट तलाश रही पुलिस

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली जा रही है। इलाके में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना दोबारा न हो।

    हाल के समय में कारोबारियों और ज्वेलरों को गैंगस्टर गिरोहों की ओर से धमकियां मिलने के कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे मामलों ने व्यापारियों में चिंता बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द पकड़ने के लिए कई टीमें काम कर रही हैं और मामले की हर दिशा से जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें-  होशियारपुर में 4 वर्षीय बच्चे के बोरवेल में गिरने के बाद हरकत में प्रशासन, 7 दिन में बंद होंगे खुले गड्ढे