जालंधर में छात्रों को लेने निकलीं दो स्कूल बसें भिड़ीं, एक पलटी; बच्चों के नहीं होने से बचीं कई जिंदगियां
नकोदर में मंगलवार सुबह दो स्कूल बसों की आमने-सामने टक्कर के बाद एक बस पलट गई। दोनों बसें बच्चों को लेने जा रही थीं, इसलिए कोई छात्र सवार नहीं था। चालक ...और पढ़ें

एक्सीडेंट के बाद पलटी स्कूली बस।
HighLights
जालंधर के नकोदर में दो स्कूल बसों की जोरदार टक्कर।
एक बस पलटी, दूसरी क्षतिग्रस्त; कोई छात्र सवार नहीं था।
चालक-क्लीनर को मामूली चोटें, पुलिस ने जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर के नकोदर में मंगलवार सुबह दो स्कूल बसों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के बाद एक बस सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना के समय दोनों बसें छात्रों को लेने जा रही थीं और उनमें कोई भी छात्र सवार नहीं था।
यदि बसों में बच्चे मौजूद होते तो हादसा गंभीर रूप ले सकता था। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार दोनों स्कूल बसें सुबह अपने-अपने निर्धारित मार्ग पर छात्रों को लेने के लिए निकली थीं।
इसी दौरान किसी कारण दोनों बसों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस को काफी नुकसान पहुंचा, जबकि दूसरी बस भी क्षतिग्रस्त हो गई।
यह भी पढ़ें- 17 जुलाई तक पूरा होगा जालंधर स्टेशन का निर्माण, प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन; बिट्टू पहुंचे दौरा करने

सड़क किनारे खड़ी दूसरी बस।
आवाज सुनकर लोग पहुंचे
टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने बिना समय गंवाए पलटी बस में मौजूद चालक और क्लीनर को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना में किसी छात्र या अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। इस कारण स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
खबरें और भी
घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर नकोदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सबसे पहले दुर्घटनाग्रस्त बसों को क्रेन की सहायता से सड़क से हटवाया, ताकि यातायात सामान्य किया जा सके। इसके बाद अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने जांच की शुरू
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किस परिस्थिति में हुआ। दोनों बस चालकों से पूछताछ की जाएगी और घटनास्थल से मिले तथ्यों के आधार पर दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट की जाएगी। यदि जांच में किसी चालक की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस समय हादसा हुआ, उससे कुछ देर बाद बसों में छात्र सवार होने वाले थे। ऐसे में समय का यह संयोग कई मासूम बच्चों की जान बचाने वाला साबित हुआ। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि स्कूल वाहन चालक विशेष सावधानी के साथ वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।