सिंगर मनकीरत औलख के गीत ‘असलहा’ पर विवाद; आरोप- गन कल्चर को बढ़ावा दिया, बीजेपी नेता की डीजीपी से शिकायत
पंजाब में गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गायक मनकीरत औलख के नए गीत 'असलहा' पर विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी नेता अरविंद शर्मा ने डीजीपी गौरव यादव से शिका ...और पढ़ें
HighLights
मनकीरत औलख के 'असलहा' गीत पर गन कल्चर विवाद
बीजेपी नेता अरविंद शर्मा ने डीजीपी से शिकायत की
गीत को तुरंत हटाने और कार्रवाई की मांग
जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब में गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गीतों पर सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद ऐसे गानों की रिलीज लगातार जारी है। ताजा मामला मशहूर पंजाबी गायक मनकीरत औलख के नए गीत 'असलहा' का सामने आया है, जिस पर भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने कड़ा एतराज जताया है।
इस गीत को लेकर बीजेपी पंजाब ट्रेड सेल के को-कन्वीनर अरविंद शर्मा ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव को लिखित शिकायत भेजी है और गीत पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। अरविंद शर्मा ने शिकायत में कहा है कि मनकीरत औलख का यह गीत खुले तौर पर हथियारों और हिंसा का महिमामंडन करता है, जो राज्य में पहले से बिगड़ती कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।
उन्होंने कहा कि पंजाब पहले ही नशाखोरी, गैंगवार, जबरन वसूली और अवैध हथियारों की समस्या से जूझ रहा है। ऐसे माहौल में इस तरह के गीत युवाओं के मन पर गलत प्रभाव डालते हैं और उन्हें हिंसा की ओर आकर्षित कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- CTET परीक्षा में सिख परीक्षार्थियों के कड़े उतरवाने पर SGPC सख्त, धामी ने जांच के आदेश दिए
राज्य सरकार के प्रतिबंध के बावजूद हो रहे गीत रिलीज
बीजेपी नेता ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गीतों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी, लेकिन इसके बावजूद ऐसे गाने लगातार रिलीज हो रहे हैं। इससे यह सवाल उठता है कि प्रतिबंध के बावजूद इन गीतों को जारी करने की अनुमति कैसे मिल रही है और इन्हें रोकने के लिए प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे।
खबरें और भी
अरविंद शर्मा ने डीजीपी को दी गई शिकायत में मांग की है कि गीत ‘असलहा’ को तुरंत यूट्यूब सहित सभी डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि समय रहते ऐसे कंटेंट पर रोक नहीं लगाई गई, तो इसका सीधा असर युवाओं की मानसिकता पर पड़ेगा और अपराध की घटनाओं में वृद्धि हो सकती है।
यह भी पढ़ें- लुधियाना में 9 वर्षीय मासूम की गला रेतकर हत्या, पोस्टमार्टम में नहीं हुई यौन शोषण की पुष्टि
इंटरनेट प्लेटफॉर्म्स पर सख्ती की अपील
उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से अपील की कि भविष्य में ऐसे गीतों की रिलीज को रोकने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। इसके साथ ही ऐसे गाने बनाने और प्रचारित करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि समाज में गलत संदेश न जाए।
गौरतलब है कि मनकीरत औलख का यह गीत 6 फरवरी को रिलीज हुआ है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गीत के सामने आने के बाद से ही इसे लेकर विवाद शुरू हो गया है। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से इस शिकायत पर क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।