Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FBI की जांच के बाद खुलासा, 16 लाख की होटल डील बनी सबूत; NRI रंगदारी मामले में पुलिस अधिकारी पर शिकंजा

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 03:01 PM (IST)

    अमेरिका में रह रहे NRI परिवार से रंगदारी के नाम पर वसूले गए 16 लाख रुपये जालंधर के एक होटल में सौंपे गए थे। जांच के बाद पुलिस अधिकारी गिरफ्तार हुआ और ...और पढ़ें

    तत्कालीन टांडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा।

    तत्कालीन टांडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा।

    HighLights

    1. एनआरआई रंगदारी मामले में इंस्पेक्टर नागरा की गिरफ्तारी।

    2. जालंधर के होटल में 16 लाख रुपये की डील।

    3. एफबीआई और पंजाब पुलिस की जांच में पुष्टि।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। अमेरिका में रह रहे एक एनआरआई परिवार से गैंगस्टरों के नाम पर रंगदारी वसूलने के मामले में होशियारपुर के तत्कालीन टांडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस पूरे मामले में सामने आया है है कि रंगदारी के 16 लाख रुपये जालंधर के शास्त्री मार्केट चौक स्थित एक होटल के अंदर नागरा को सौंपे गए थे।

    FBI की तरफ से इस अंतरराष्ट्रीय रंगदारी साजिश का पता किए जाने के बाद पंजाब पुलिस ने समानांतर जांच शुरू की। जांच की जिम्मेदारी जालंधर देहात पुलिस के एसपी (डी) विनीत अहलावत को सौंपी गई। तकनीकी सबूतों, वित्तीय लेन-देन, गवाहों के बयान और अन्य दस्तावेजों की जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि अमेरिका में रह रहे एनआरआई परिवार से 16 लाख रुपये अवैध रूप से लिए गए और उनकी डिलीवरी जालंधर में हुई।

    पुलिस जांच के मुताबिक, रकम की डील शास्त्री मार्केट चौक के पास स्थित एक होटल में हुई, जहां नागरा ने कथित तौर पर 16 लाख रुपये हासिल किए। इसी कड़ी ने जांच एजेंसियों को मजबूत साक्ष्य उपलब्ध कराए। इसके बाद नागरा को उसी हत्या के मामले में नामजद कर गिरफ्तार किया गया।

    यह भी पढ़ें- मोगा थाने पर ग्रेनेड फेंकने वाले तीन युवक दबोचे, माता वैष्णो देवी से गिरफ्तारी; गैंगस्टर कनेक्शन की जांच तेज

    FBI रिपोर्ट में 4 लाख डॉलर की रंगदारी मांगी

    वर्णनयोग्य है कि एफबीआई ने आरोप लगाया था कि अमेरिका में रह रहे एक परिवार से करीब 4 लाख डालर (करीब 3.8 करोड़ रुपये) की रंगदारी मांगने की साजिश रची गई थी। हालांकि, पंजाब पुलिस की जांच में अब तक 16 लाख रुपये की अवैध वसूली के साक्ष्य सामने आए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और पूरी साजिश की परतें खोली जा रही हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- खराब परीक्षा परिणाम पड़े भारी, पंजाब के 68 सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हुई

    रिमांड में खुलेंगे कई राज

    FBI की जांच के बाद पहले इंस्पेक्टर नागरा को पुलिस लाइन भेजा गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें निलंबित कर विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई। पुलिस ने अदालत से उनका रिमांड लेकर यह पता लगाने की कोशिश शुरू कर दी है कि इस कथित रंगदारी नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल था तथा वसूली गई रकम का इस्तेमाल कहां किया गया।

    शास्त्री मार्केट चौक के होटल में हुई 16 लाख रुपये की डील अब इस पूरे केस की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है, जिस पर जांच एजेंसियों का फोकस बना हुआ है।

    यह भी पढ़ें- पंजाब की 5 हजार अवैध कालोनियों को राहत, 30 सितंबर तक मिला नियमितीकरण का मौका; जानिए पूरी नीति