फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास सनसनीखेज वारदात, आरटीआई कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या
फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के निकट आरटीआई कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुर ...और पढ़ें

आरटीआई एक्टीविस्ट सिमरनजीत सिंह की फाइल फोटो।
HighLights
आरटीआई कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह की गोली मारकर हत्या।
लवली यूनिवर्सिटी के पास दिनदहाड़े हुई वारदात।
पुलिस ने संदिग्ध कार कब्जे में ली, जांच जारी।
संवाद सूत्र, फगवाड़ा। पंजाब में एक बार फिर दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फगवाड़ा स्थित लवली यूनिवर्सिटी के निकट शनिवार को जालंधर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।