Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, जालंधर पुलिस ने मारा छापा; तीन युवतियों सहित चार गिरफ्तार

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 01:17 PM (IST)

    जालंधर पुलिस के रॉयल स्पा मसाज सेंटर पर छापा मारकर देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में एक युवक और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। जांच ...और पढ़ें

    HighLights

    1. जालंधर पुलिस ने रॉयल स्पा मसाज सेंटर पर छापा मारा।

    2. मसाज की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ।

    3. एक युवक और तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में मसाज सेंटर की आड़ में कथित रूप से चल रहे देह व्यापार पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। कमिश्नरेट पुलिस ने गढ़ा क्षेत्र में स्थित राॅयल स्पा मसाज सेंटर पर छापेमारी कर एक युवक और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की।

    आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आयुक्त सतिंदर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई सहायक पुलिस आयुक्त मॉडल टाउन मनमोहन सिंह की निगरानी में की गई। थाना डिवीजन नंबर 7 के एसएचओ रविंदर कुमार अपनी टीम के साथ फेज एक लाइट प्वाइंट के पास गश्त कर रहे थे।

    इसी दौरान पुलिस को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि छोटी बारादरी भाग-दो में ताज मार्केट के सामने स्थित राॅयल स्पा मसाज सेंटर में मसाज की आड़ में कथित रूप से देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- हादसे का कारण नशा या टूटी सड़क! जालंधर में सड़क किनारे बैठे मजदूरों को बेकाबू कार ने कुचला, 3 घायल

    jalandhar raid

    युवतियों से पूछताछ करते हुए पुलिस अधिकारी।

    स्पा में ही रुकती थी महिलाओं को

    मुखबिर ने पुलिस को यह भी बताया कि सेंटर में महिलाओं को ठहराकर उनसे अवैध गतिविधियां करवाई जा रही हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल योजना बनाकर स्पा सेंटर पर छापा मारा। मौके पर जांच के दौरान मुखबिर की सूचना सही पाई गई, जिसके बाद पुलिस ने 31 जुलाई 2026 को मामला दर्ज कर कार्रवाई को आगे बढ़ाया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बरनाला लाठीचार्ज का गुस्सा अमृतसर पहुंचा, विधायक के घर कूड़ा फेंकने की चेतावनी; पुलिस ने सुरक्षा घेरा किया तैयार

    तलाशी में मिला आपत्तिजनक सामान

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने अशोक उर्फ आर्यन नामक युवक को गिरफ्तार किया। उसके साथ तीन महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री बरामद कर उसे कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार युवक मूल रूप से हरियाणा के रोहतक जिले के सैनीपुरा का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में रह रहा था।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। अब यह पता लगाया जा रहा है कि इस कथित रैकेट का संचालन कब से किया जा रहा था, इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इसके तार किन-किन स्थानों तक जुड़े हुए हैं। पुलिस सेंटर के संचालन, उससे जुड़े लोगों और आर्थिक लेनदेन की भी जांच कर रही है।

    पुलिस कमिश्नर ने जांच के दिए दिशा-निर्देश

    पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि यदि जांच के दौरान किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई जारी रहेगी।

    फिलहाल गिरफ्तार सभी आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच अभी जारी है।

    यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में सरेबाजार गुंडागर्दी, पेसों के लेन-देन में प्रॉपर्टी डीलर पर हमला; 15-20 युवकों ने घेरकर पीटा