विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ये तो राजनीतिक आत्महत्या है...' तेजिंदर पाल बिट्टू के बीजेपी में जाने से चरणजीत चन्नी को क्यों आया गुस्सा

Published: Sat, 20 Apr 2024 04:14 PM (IST)

लोकसभा चुनाव शुरू हो चुके हैं उधर राजनीति में दल बदलने का सिलसिला बरकरार है। आज कांग्रेस छोड़ में बीजेपी ...और पढ़ें

तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू के बीजेप में शामिल होने से गुस्साए चन्नी
तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू के बीजेप में शामिल होने से गुस्साए चन्नी

HighLights

  1. तेजिंदर पाल बिट्टू के भाजपा में शामिल होने से नाराज कांग्रेस
  2. भाजपा में जाकर चौधरी परिवार ने राजनीतिक आत्महत्या की: चन्नी

जागरण संवाददाता, जालंधर। कांग्रेस छोड़ आज बीजेपी में शामिल हुए तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू (Tejinder Pal Join BJP) और चौधरी कर्मजीत कौर के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस कुछ खफा नजर आ रही है। दरअसल, लोकसभा सीट जालंधर से उम्मीदवार एवं पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इनके बीजेपी में शामिल होने पर कहा है कि यह इन नेताओं की राजनीतिक आत्महत्या है।

उन्होंने कहा कि चौधरी कर्मजीत कौर और उनके बेटे विधायक विक्रमजीत सिंह ने जो किया है, उसने चौधरी परिवार के पूरे इतिहास को ही खत्म कर दिया है। आज स्वर्गीय संतोख सिंह चौधरी की आत्मा भी रो रही होगी। उन्होंने कहा कि अगर इतना ही दम था तो चौधरी विक्रमजीत भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाता।

हिमाचल सरकार को तोड़ने में बिट्टू की साजिश: चन्नी

इसके साथ ही कांग्रेस सचिव एवं हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार तोड़ने की जो असफल कोशिश की गई है उसके पीछे बिट्टू की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता। बिट्टू का भाजपा में शामिल होना यही साबित कर रहा है कि हिमाचल सरकार को तोड़ने की कोशिश में बिट्टू की भी साजिश थी।

ये भी पढ़ें: लीना टपारिया ने भी थामा भाजपा का दामन

गौरतलब है कि तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू ने आज सुबह कांग्रेस के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से अस्तीफा दे दिया था। यहां जानने वाली बात एक ये भी है कि बिट्टू प्रियंका गांधी के करीबी माने जाते रहे हैं। ऐसे में पार्टी से अलग होना कांग्रेस के लिए एक प्रकार से झटका ही है।

उधर कर्मजीत भी कांग्रेस के पूर्व सांसद स्वर्गीय चौधरी संतोष सिंह की पत्नी हैं। और चौधरी परिवार आजादी के समय से ही कांग्रेस से जुड़ा है। चौधरी संतोख सिंह की जनवरी 2023 को जालंधर के फ्लोर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मृत्यु हो गई थी।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रियंका गांधी के करीबी तेजिंदर सिंह बिट्टू भाजपा में शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।