विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

20 साल का अजय चैंपियन 'राजा झोटा' रहस्यमयी तरीके से लापता, 100 से अधिक रेस जीतीं; ₹100000 का इनाम घोषित

Published: Mon, 26 Oct 2026 07:13 PM (IST)

पशु दौड़ के प्रसिद्ध चैंपियन झोटे राजा के चोरी होने से पूरे गांव में शोक है। परिवार ने उसे ढूंढने ...और पढ़ें

HighLights

  1. कपूरथला का चैंपियन 'राजा झोटा' रहस्यमय तरीके से लापता।

  2. 19 साल से पारंपरिक पशु दौड़ का अजेय विजेता।

  3. मालिक ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया।

जागरण संवाददाता, कपूरथला। पंजाब के कपूरथला जिले के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध काला संघियां गांव का फेमस राजा झोटा रहस्मय तरीके लापता हो गया है। पारंपरिक पशु दौड़ के बेताज बादशाह और क्षेत्र के गौरव कहे जाने वाले बीस साल के नर भैंसे 'राजा' के लापता होने की खबर से गांव में शौक है। पिछले 19 वर्षों से पारंपरिक रेसों के मैदान में अजेय रहे इस प्रसिद्ध चैंपियन के चोरी होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद से राजा को पालने वाला परिवार सदमे में है और मालिक ने खाना-पीना तक छोड़ दिया है। परिवार ने अपने प्रिय झोटे की तलाश में मदद करने वाले को एक लाख रुपये का नकद इनाम देने का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें- नाबालिगों को लालच देकर बहका रहे विदेश में बैठे तस्कर! चार आरोपी गिरफ्तार, अमृतसर में 16 आधुनिक पिस्टल रिकवर

अजय चैंपियन का शानदार सफर

जानकारी के मुताबिक, राजा ने अपने लंबे रेसिंग करियर के दौरान 100 से अधिक पारंपरिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और अनगिनत पुरस्कार जीते। उसने कई ट्रैक्टर, कार, सतहत्तर मोटरबाइक और नकद पुरस्कार अपने नाम किए थे। गांव के लोगों का कहना है कि राजा केवल परिवार का ही नहीं, बल्कि पूरे इलाके की शान था।

उसके मालिक पच्चीस वर्षीय जसकरण सिंह ने बताया कि वह जब नौवीं कक्षा में थे, तब से राजा की देखभाल में जुटे हुए थे। राजा को केवल सामान्य चारा ही नहीं, बल्कि मखाने, बादाम और शुद्ध घी जैसी पौष्टिक चीजें दी जाती थीं, ताकि उसकी मांसपेशियां मजबूत बनी रहें।

यह भी पढ़ें- अमृतसर के जेडी जिम में फायरिंग, नकाबपोश बदमाशों ने चलाई तीन राउंड गोलियां; जांच में जुटी पुलिस

खेत से हुआ रहस्यमय तरीके से गायब

परिवार ने बताया कि लगभग बीस दिन पहले राजा को खेत में बने कुएं के पास बांधा गया था, लेकिन जब सुबह परिवार के लोग वहां पहुंचे तो वह अपनी दो अन्य मादा भैंसों के साथ गायब था। परिवार का यही कहना है कि उसे लेकर जाना आसान नहीं था, कोई उसे कुछ खिला कर साथ ले गया है।

पुलिस की शुरुआती जांच में सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें एक सफेद रंग की गाड़ी में तीनों पशुओं को ले जाते हुए देखा गया है, हालांकि इसके बाद चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मालिक का मानना है कि राजा किसी के करीब जाने पर हमला कर देता था, इसलिए चोरों ने उसे कुछ खिलाकर या बहला-फुसलाकर अगवा किया है।

रिटायरमेंट होने वाला था राजा

मालिक जसकरण ने भावुक होकर बताया कि इस दिसंबर महीने में होने वाली पारंपरिक प्रतियोगिता में राजा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित करने और हमेशा के लिए रेसिंग से सेवानिवृत्त करने की योजना थी। परिवार केवल उसकी सेवा करना चाहता था, लेकिन इस घटना से उनके अरमानों पर पानी फेर दिया।

राजा की जीत के पुराने वीडियो आज भी इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर ग्रामीण और पशु प्रेमी उसकी सुरक्षित वापसी की लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन इस हाई-प्रोफाइल चोरी के मामले की गहराई से छानबीन कर रहा है।

यह भी पढ़ें- सरहिंद बस स्टैंड के पास खड़ी थी कार, अज्ञात हमलावरों ने चलाईं गोलियां; पुलिस जांच में जुटी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।