Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना में आंगनबाड़ी वर्कर्स का प्रदर्शन, जेल भरो आंदोलन के लिए पहुंचीं; मिनी सचिवालय के बाहर धरना शुरू

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 12:10 PM (IST)

    लुधियाना में आंगनबाड़ी वर्कर्स ने मिनी सचिवालय के बाहर धरना शुरू किया। यूनियन ने ग्रेड दर्जा, प्री-स्कूल शिक्षा और वेतनवृद्धि समेत मांगें उठाकर जेल भर ...और पढ़ें

    मिनी सचिवालय के बाहर मौजूद आंगनबाड़ी वर्कर।

    मिनी सचिवालय के बाहर मौजूद आंगनबाड़ी वर्कर।

    HighLights

    1. आंगनबाड़ी वर्कर्स ने लुधियाना में धरना प्रदर्शन किया।

    2. मांगें न मानने पर 'जेल भरो आंदोलन' की चेतावनी।

    3. ग्रेड, वेतनवृद्धि और एनटीटी दर्जे की प्रमुख मांगें।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर सोमवार को लुधियाना में विभिन्न कर्मचारी, किसान और मजदूर संगठनों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मिनी सचिवालय के बाहर शुरू हुए धरने में आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन समेत कई संगठनों के सदस्य शामिल हुए। आंगनबाड़ी वर्कर्स ने अपनी मांगें पूरी नहीं होने पर जेल भरो आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

    धरने में लुधियाना के 15 ब्लाकों से आंगनबाड़ी वर्कर्स पहुंच रही हैं। जिला प्रधान सुभाष रानी ने कहा कि यूनियन की ओर से अपनी मांगों को लेकर कई बार मांगपत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि अब सदस्याएं जेल भरो आंदोलन के लिए पूरी तरह तैयार हैं और इसके लिए जरूरी सामान भी धरना स्थल पर लेकर पहुंची हैं।

    यह भी पढ़ें- LIVE: पंजाब विधानसभा मानसून सत्र, 8 विधेयकों पर आज चर्चा व मुहर; नशे-पेपर लीक जैसे मुद्दों पर विपक्ष का हंगामा

    आंगनबाड़ी वर्कर्स की प्रमुख मांगें

    यूनियन ने गुजरात हाई कोर्ट के फैसले के अनुसार आंगनबाड़ी वर्कर्स को ग्रेड तीन और हेल्पर्स को ग्रेड चार का दर्जा देने की मांग की है। इसके साथ ही छह वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में ही भेजने की मांग उठाई गई है।

    यूनियन का कहना है कि नई शिक्षा नीति के अनुसार आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को प्री-स्कूल शिक्षा की उचित ट्रेनिंग दी जानी चाहिए। इसके बाद उन्हें एनटीटी अध्यापकों का दर्जा देने की प्रक्रिया शुरू की जाए। इसके अलावा आंगनबाड़ी मुलाजिमों का वार्षिक वेतनवृद्धि दोगुना करने की मांग भी रखी गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- जापान में 20 साल के जगनबीर का कमाल, एशियन कैनो मैराथन में दो कांस्य पदक जीतकर देश और पंजाब का नाम रोशन किया

    सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात

    धरना स्थल पर विभिन्न संगठनों के सदस्यों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। आंगनबाड़ी वर्कर्स ने साफ किया है कि मांगें नहीं मानी गईं तो वे जेल भरो आंदोलन के लिए पीछे नहीं हटेंगी। प्रदर्शन को देखते हुए मिनी सचिवालय के बाहर पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

    प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। आंगनबाड़ी वर्कर्स की मांगों और जेल भरो आंदोलन की चेतावनी के चलते सोमवार को मिनी सचिवालय के बाहर माहौल गर्म बना हुआ है।

    यह भी पढ़ें- अज्ञात शवों की शिनाख्त और दाह संस्कार में देरी पर चंडीगढ़ पुलिस को लीगल नोटिस, HC के वकील ने दी PIL की चेतावनी