Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ढिल्लों पहुंचे लुधियाना, नई टीम से संगठन विस्तार पर मंथन; नाराज नेताओं से लेंगे फीडबैक

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 01:38 PM (IST)

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों शनिवार को लुधियाना पहुंचे। नई टीम के साथ संगठन विस्तार, जिला व मंडल स्तर की स्थिति पर मंथन होगा। ...और पढ़ें

    लुधियाना के सीनियर नेता केवल ढिल्लों का स्वागत करते हुए।

    लुधियाना के सीनियर नेता केवल ढिल्लों का स्वागत करते हुए।

    HighLights

    1. प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने लुधियाना में पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की।

    2. संगठन विस्तार और जमीनी स्तर पर मजबूती की रणनीति पर चर्चा।

    3. असंतुष्ट नेताओं से फीडबैक लेकर मतभेद दूर करने का प्रयास।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों शनिवार को लुधियाना पहुंचे। मॉडल टाउन डी ब्लाक स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचने पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद ढिल्लों का यह लुधियाना दौरा संगठनात्मक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।

    यहां पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी के अलावा जिला, मंडल और कोर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें करेंगे। बैठकों में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और संगठन के विस्तार की रणनीति पर विशेष रूप से चर्चा होगी।

    प्रदेश अध्यक्ष नई टीम के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही जिलों में पार्टी की मौजूदा स्थिति, मंडल स्तर पर चल रही गतिविधियों और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी ली जाएगी।

    यह भी पढ़ें- लुधियाना में पुरानी रंजिश का खूनी खेल, कार में बैठे युवक पर पांच गोलियां बरसाकर हत्या; CCTV में कैद घटना

    जिला से बूथ स्तर तक संगठन की समीक्षा

    बैठक के दौरान ढिल्लों जिला और मंडल पदाधिकारियों से सीधे फीडबैक लेंगे। पार्टी किन क्षेत्रों में मजबूत है और कहां संगठन को और सक्रिय करने की जरूरत है, इस पर भी चर्चा होगी। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने, नए लोगों को संगठन के साथ जोड़ने और पार्टी की गतिविधियों को आम लोगों तक पहुंचाने की रणनीति पर भी मंथन किया जाएगा।

    खबरें और भी

    प्रदेश अध्यक्ष पार्टी की नई टीम के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा करेंगे। आगामी राजनीतिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की योजना तैयार की जा सकती है।

    यह भी पढ़ें- 'हेलो अंकल अमरिंदर...', राहुल के बयान से गरमाई पंजाब की सियासत, कांग्रेस में वापसी की अटकलों पर कैप्टन का आया जवाब

    नई टीम के बाद असंतोष पर भी नजर

    भाजपा की नई पंजाब टीम के गठन के बाद कुछ जिलों में पार्टी के भीतर असंतोष के स्वर भी सामने आए हैं। ऐसे में लुधियाना में होने वाली बैठकों को इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ढिल्लों वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों से संगठन से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ नाराजगी को लेकर भी फीडबैक ले सकते हैं।

    पार्टी के भीतर सामने आ रहे मतभेदों को दूर कर बेहतर तालमेल बनाने पर भी जोर रहने की संभावना है। प्रदेश अध्यक्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं की समस्याओं तथा सुझावों को सुनकर संगठन को एकजुट रखने की दिशा में प्रयास कर सकते हैं। पार्टी नेतृत्व की कोशिश है कि प्रदेश की नई टीम के साथ सभी स्तरों पर बेहतर समन्वय स्थापित हो और संगठनात्मक गतिविधियां तेजी से आगे बढ़ें।

    आगामी राजनीतिक चुनौतियों पर भी मंथन

    बैठकों में पंजाब की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और आने वाले समय में पार्टी के सामने रहने वाली चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श होगा। इसके अलावा संगठन विस्तार, सदस्यता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- पंजाब के जालंधर में खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवकों की मौत