Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना में कारोबारी के ठिकानों पर 24 घंटे चली ED की कार्रवाई; वित्तीय लेनदेन पर गहराई से जांच

    Updated: Thu, 14 May 2026 01:42 PM (IST)

    लुधियाना में कारोबारी हीरा सचदेवा के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई करीब 24 घंटे बाद समाप्त हुई। जांच के दौरान वित्तीय लेनदेन और कारोबारी दस ...और पढ़ें

    व्यापारी के घर के बाहर खड़ी ईडी की गाड़ी।

    व्यापारी के घर के बाहर खड़ी ईडी की गाड़ी।

    HighLights

    1. लुधियाना में कारोबारी हीरा सचदेवा के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई।

    2. लगभग 24 घंटे तक चली वित्तीय लेनदेन और दस्तावेजों की जांच।

    3. ईडी ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया, कारोबारी ने सहयोग किया।

    मुनीश शर्मा, लुधियाना। लुधियाना में कारोबारी हीरा सचदेवा के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई वीरवार सुबह करीब 24 घंटे बाद समाप्त हो गई। आरके रोड स्थित कार्यालय और ग्रीन सिटी आवास पर चली इस कार्रवाई को लेकर पूरे कारोबारी और उद्योग जगत में दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा।

    कार्रवाई समाप्त होने के बाद ईडी के अधिकारी जालंधर नंबर की गाड़ियों में वापस जालंधर स्थित कार्यालय के लिए रवाना हो गए। सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम ने कार्रवाई के दौरान वित्तीय लेनदेन और कुछ कारोबारी दस्तावेजों से जुड़े पहलुओं की जांच की। बताया जा रहा है कि यह जांच आर्थिक लेनदेन के आधार पर की गई। हालांकि आधिकारिक तौर पर ईडी की ओर से मामले में कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

    यह भी पढ़ें- न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर के बीच चलेगी नई अमृत भारत, मिथिला-सीमांचल और उत्तर बिहार के यात्रियों को राहत

    bus

    जानकारी देते हुए हरीश सचदेवा।

    कुछ जब्त नहीं किया गया

    वहीं कारोबारी हरीश सचदेवा ने कार्रवाई को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह जांच नॉर्थ वेस्ट नामक पक्ष से जुड़े लेनदेन के संदर्भ में की गई है, जिनसे उन्होंने मकान खरीदा था। उनका कहना है कि एजेंसी ने उनसे पूछताछ जरूर की, लेकिन उनके घर से किसी प्रकार का दस्तावेज, नकदी या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त नहीं किया गया। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने जांच एजेंसी को पूरा सहयोग दिया है।

    बुधवार सुबह शुरू हुई यह कार्रवाई देर रात तक जारी रही और वीरवार सुबह जाकर पूरी हुई। इस दौरान ईडी अधिकारियों ने घर के भीतर मौजूद दस्तावेजों की जांच की और कई बिंदुओं पर जानकारी जुटाई। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई थी और बाहरी लोगों की आवाजाही सीमित रही।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मंडी के जोगेंद्रनगर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, कुछ दिन पहले ही लौटा था घर

    ईडी कर रही वित्तीय लेनदेन की जांच

    कार्रवाई के दौरान आसपास के कारोबारी और स्थानीय लोग भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रहे। शहर में इस बात को लेकर चर्चा रही कि आने वाले दिनों में जांच के आधार पर और भी नाम सामने आ सकते हैं। सूत्रों का मानना है कि ईडी वित्तीय लेनदेन की श्रृंखला और संबंधित पक्षों के बीच हुए समझौतों की गहराई से पड़ताल कर रही है।

    फिलहाल एजेंसी की ओर से आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन कार्रवाई के बाद इस मामले को लेकर कई नए तथ्यों के सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

    यह भी पढ़ें- बीएसएफ चौक धमाके के पीछे बड़ा नेटवर्क! दिल्ली से पकड़े संदिग्ध ने उगले कई अहम राज; सिम से ऑपरेट हुई IED