Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना में बुजुर्ग पिता को बेटे-बहू और पोतों ने पीटा, घर से निकाला बाहर; शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की शुरू

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 05:43 PM (IST)

    लुधियाना में 61 वर्षीय बुजुर्ग ने बेटे, बहू और तीन पोतों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू ...और पढ़ें

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    HighLights

    1. बुजुर्ग ने बेटे, बहू और पोतों पर मारपीट का आरोप लगाया।

    2. 61 वर्षीय जोगिंदर चौधरी को घर से निकाला गया।

    3. डाबा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना के न्यू आजाद नगर मोहल्ले में एक 61 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने ही बेटे, बहू और तीन पोतों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर थाना डाबा पुलिस ने पांचों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस को दी शिकायत में 61 वर्षीय जोगिंदर चौधरी ने बताया कि उनका बेटा अनिल कुमार, बहू पम्मी देवी और तीनों पोते दीपक कुमार, निखिल कुमार तथा पवन कुमार आए दिन उनके साथ गाली-गलौज करते थे। उन्होंने कई बार परिवार के सदस्यों को ऐसा व्यवहार न करने के लिए समझाया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके उलट आरोपित उन्हें कथित तौर पर जान से मारने और घर से निकालने की धमकियां देने लगे।

    यह भी पढ़ें- सीमा पार से ड्रोन ने तरनतारन में गिराई 11 किलो हेरोइन, खेत में छिपी खेप ने खोल दिए तस्करी के नए रास्ते

    गालियां दी, मारपीट की और घर से निकाला

    शिकायतकर्ता के अनुसार पांच जुलाई को वह अपने कमरे में मौजूद थे। इसी दौरान आरोपित वहां पहुंचे और उनके साथ कथित रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोप है कि सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और धक्के देकर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क कर पूरी जानकारी दी और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

    यह भी पढ़ें- बठिंडा में साइबर ठगों ने 9 साल में उड़ाए 42 करोड़, पुलिस को मिली 12 हजार शिकायतें; RTI रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

    दोनों पक्षों की बात सुन होगी आगे की कार्रवाई

    शिकायत मिलने के बाद थाना डाबा पुलिस ने प्रारंभिक जांच के उपरांत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ के साथ उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अबोहर में किसान की नहर में डूबने से मौत, मिर्गी का दौरा पड़ने की आशंका; पुलिस जांच में जुटी