लुधियाना में भीड़भाड़ वाले बाजार में युवकों पर बेसबॉल बैट से हमला, लूट के बाद हमलावर फरार; एक की हालत नाजुक
जगराओं में देर रात चार हमलावरों ने दो युवकों पर बेसबॉल बैट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपित मोबाइल, बैग और मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए। एक ...और पढ़ें

घायल युवक घटना की जानकारी देते हुए।
HighLights
लुधियाना के जगराओं में दो युवकों पर हमला।
बेसबॉल बैट से हमला कर सामान, बाइक लूटी।
दोनों घायल, एक की हालत बेहद नाजुक।
संवाद सहयोगी, जगराओं। लुधियाना के जगराओं के व्यस्त कमल चौक के पास मंगलवार देर रात उस समय दहशत फैल गई, जब चार अज्ञात हमलावरों ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को घेरकर उन पर बेसबॉल बैट से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपित दोनों युवकों का सामान और मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को पहले सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर है।
हालत को देखते हुए एक को फरीदकोट और दूसरे को लुधियाना रेफर कर दिया गया। इनमें से एक युवक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सोहिया गांव निवासी बृजपाल अपने दोस्त मोगा जिले के कोकरी गांव निवासी लवप्रीत सिंह के साथ एक निजी ई-कॉमर्स कंपनी में काम करता है। मंगलवार रात दोनों काम खत्म करने के बाद करीब साढ़े आठ बजे दस्ताने खरीदने के लिए कमल चौक से पुरानी सब्जी मंडी रोड की ओर मोटरसाइकिल पर जा रहे थे।
यह भी पढ़ें- पेपर लीक से गरमाई सियासत, दिल्ली में गिरफ्तारियों के बाद आज पूरे पंजाब में सड़क पर उतरेगी कांग्रेसी
बेसबॉल बैट बरसाकर लूटकर हुए फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रास्ते में पहले से मौजूद चार अज्ञात लोगों ने दोनों युवकों को घेर लिया। इसके बाद हमलावरों ने बिना किसी बहस के बेसबॉल बैट से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े, लेकिन आरोपित तब भी उन्हें पीटते रहे। आसपास मौजूद लोगों के जुटने से पहले ही हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
भागते समय आरोपित लवप्रीत सिंह का बैग और उसका महंगा मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए। इसके अलावा बृजपाल की मोटरसाइकिल भी छीनकर फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय दुकानदार और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- पंजाब: होशियारपुर में AAP सरपंच की तेजधार हथियार से हत्या, झगड़े में बीच-बचाव के लिए गए थे आप नेता
फुटेज खंगाल रही पुलिस
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर कर दिया। लवप्रीत सिंह को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जबकि बृजपाल को लुधियाना के अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार बृजपाल की हालत अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है।
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे निगरानी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वारदात लूट के इरादे से की गई या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश थी। स्थानीय लोगों ने शहर के व्यस्त बाजार में हुई इस घटना पर चिंता जताते हुए पुलिस से आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।