लुधियाना में अचानक धंसी 30 फीट सड़क, 20 फुट गहरे गड्ढे से बढ़ा खतरा, इमारतों और ट्रैफिक पर संकट
लुधियाना के किचलु नगर में मुख्य सड़क का 30 फीट हिस्सा धंस गया। 20 फुट गहरा गड्ढा बनने से इमारतों पर खतरा बढ़ा और यातायात प्रभावित हो गया। ...और पढ़ें

जमीन धंसने के बाद पड़ा गड्ढा।
HighLights
किचलू नगर में 30 फीट सड़क धंसकर 20 फुट गहरा गड्ढा बना।
आसपास की इमारतों पर गिरने का खतरा, यातायात बाधित।
ढाई महीने पुरानी सड़क की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना शहर में वीरवार को हुई बारिश के बीच किचलु नगर स्थित धामी हॉस्पिटल के नजदीक मुख्य सड़क का करीब 30 फीट लंबा हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने से लगभग 20 फुट गहरा गड्ढा बन गया, जिसके नीचे से गुजर रही सीवरेज लाइन में गंदे पानी का तेज बहाव होने के कारण हालात और गंभीर हो गए हैं।
सड़क धंसने से आसपास की दो-तीन इमारतों पर भी गिरने का खतरा मंडराने लगा है। आशंका जताई जा रही है कि यदि दोबारा बारिश हुई या मिट्टी और खिसकी तो इमारतों की नींव प्रभावित हो सकती है। जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।
यह भी पढ़ें- लुधियाना में भूपेश बघेल के सामने घमासान, राजा वड़िंग व आशू समर्थकों की नारेबाजी से आधे घंटे तक थमा कार्यक्रम

गड्ढे के करीब की गई बैरिकेडिंग।
गड्ढे के पास की बैरिकेडिंग
उधर , घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और गड्ढे के चारों ओर बैरिकेडिंग कर सड़क के एक हिस्से को यातायात के लिए बंद कर दिया। वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा में FBI की रिपोर्ट से मचा बवाल, गैंगस्टर-पुलिस नेक्सस पर उठे सवाल; अवैध खनन पर भड़का विपक्ष
ढाई महीने पहले बनी थी सड़क
मौके पर पहुंचे पार्षद सनी भल्ला ने आरोप लगाया कि यह सड़क करीब ढाई महीने पहले ही बनाई गई थी। ऐसे में इतनी जल्दी सड़क का धंस जाना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
खबरें और भी
उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं भाजपा नेता जीवन गुप्ता समेत अन्य नेताओं ने भी मौके का दौरा कर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और गड्ढे को तुरंत भरने तथा सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।