लुधियाना में पार्सल देने पहुंचे युवक का अपहरण कर सुनसान जगह ले गए, पुरानी रंजिश में बेरहमी से पीटने का आरोप
लुधियाना में पार्सल देने गए एक युवक काे अपहरण कर पुरानी रंजिश के चलते बेरहमी से पीटा गया। थाना डाबा पुलिस ने 9 नामजद समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ माम ...और पढ़ें

ये AI जनरेटेड इमेज है।
HighLights
युवक को पार्सल देने जाते समय अगवा किया गया।
पुरानी रंजिश के चलते सुनसान जगह ले जाकर पीटा।
पुलिस ने 9 नामजद समेत अज्ञात पर मामला दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में पार्सल देने गए एक युवक के कथित अपहरण और उसके साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया, जबरन सुनसान स्थान पर ले जाकर बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत के आधार पर थाना डाबा पुलिस ने 9 नामजद आरोपितों समेत दो से तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता सनी ने बताया कि 21 जुलाई को वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव लोहारा स्थित डाकघर के पास पार्सल देने गया था।
इसी दौरान वहां पहले से मौजूद राज, यूवी, शच्चू, पीयूष भल्ला, जोत, मिट्ठू, रणबीर, अजय, ऋषि तथा उनके दो से तीन अज्ञात साथियों ने उसे घेर लिया।
यह भी पढ़ें- पंजाब भाजपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, 6 नए जिला अध्यक्ष घोषित; 2027 चुनावी तैयारी को मिली रफ्तार
मुंह बांध कर ले गए युवक
पीड़ित के अनुसार आरोपितों ने उसके मुंह पर कपड़ा डाल दिया और उसके हाथ तथा मुंह बांध दिए। इसके बाद उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर एक सुनसान स्थान पर ले जाया गया। सनी का आरोप है कि वहां पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।
सनी ने बताया कि किसी तरह उसने अपने स्वजनों तक घटना की सूचना पहुंचाई। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। उसका आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के लिए उसे कई बार पुलिस के चक्कर लगाने पड़े। बाद में पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- पठानकोट में भाजपा विधायक अश्वनी शर्मा के घर के पास धमाके से मची अफरा-तफरी, सीसीटीवी ने खोला पूरे घटनाक्रम का सच
पुलिस ने मामला किया दर्ज
थाना डाबा पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर 9 नामजद आरोपितों और दो से तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।
यह भी पढ़ें- बटाला में रेलवे स्टेशन के पास सुपर एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत; पहचान करने में जुटी पुलिस