Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब को नई रेल सौगात, छेहर्टा से वाराणसी चलेगी संत रविदास एक्सप्रेस; रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 07:15 AM (IST)

    रेलवे बोर्ड ने पंजाब के छेहर्टा और वाराणसी के बीच नई संत रविदास एक्सप्रेस को मंजूरी दे दी है। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली यह ट्रेन पंजाब और पूर्वी उत ...और पढ़ें

    वंदे भारत एक्सप्रेस।

    वंदे भारत एक्सप्रेस।

    HighLights

    1. छेहर्टा से वाराणसी के बीच नई ट्रेन को मंजूरी।

    2. संत रविदास एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी।

    3. पंजाब-पूर्वी यूपी यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी।

    संवाद सहयोगी, लुधियाना। पंजाब के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रेलवे बोर्ड ने छेहर्टा (अमृतसर) से वाराणसी के बीच नई संत रविदास एक्सप्रेस चलाने को मंजूरी दे दी है। इस नई रेल सेवा के शुरू होने से पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक रेल सुविधा मिलेगी। खासकर धार्मिक यात्राओं, रोजगार, शिक्षा और पारिवारिक कारणों से सफर करने वाले लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

    रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार नई ट्रेन संख्या 14623/14624 का नाम संत गुरु रविदास जी के सम्मान में रखा जाएगा। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन दोनों दिशाओं में संचालित होगी। छेहरटा से यह ट्रेन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर रवाना होगी। अमृतसर रेलवे स्टेशन पर यह दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद अपने अगले सफर पर रवाना होगी।

    यह भी पढ़ें- SIR अभियान के लिए शनिवार-रविवार स्कूल रहेंगे खुले, शिक्षकों की छुट्टी नहीं; सरकार ने जारी किए निर्देश

    सप्ताह में तीन दिन चलेगी

    वापसी में यह ट्रेन वाराणसी से गुरुवार, शनिवार और सोमवार को सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी। अमृतसर रेलवे स्टेशन पर यह शाम 4 बजकर 35 मिनट पर पहुंचेगी और इसके बाद 5 बजकर 10 मिनट पर छेहरटा पहुंचेगी।

    रेलवे के अनुसार यात्रा के दौरान ट्रेन का लुधियाना, जालंधर सिटी, अंबाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर और जौनपुर सिटी समेत 11 प्रमुख स्टेशनों पर वाणिज्यिक ठहराव रहेगा। इससे पंजाब के अलावा उत्तर प्रदेश और हरियाणा के यात्रियों को भी नई सुविधा मिलेगी।

    खबरें और भी

    दोपहर पहुंचेगी वाराणसी

    समय सारिणी के अनुसार यह ट्रेन सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में लखनऊ से रात 12 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी। वहीं वाराणसी में यह रात 12 बजकर 15 मिनट पर पहुंचेगी।

    रेलवे बोर्ड ने उत्तर रेलवे को निर्देश दिए हैं कि ट्रेन के संचालन से जुड़ी सभी तैयारियां जल्द पूरी की जाएं, ताकि सेवा शीघ्र शुरू की जा सके। अधिकारियों के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर पहले इसे उद्घाटन विशेष ट्रेन के रूप में चलाया जा सकता है, जिसके बाद इसे नियमित सेवा में शामिल कर दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- कनाडा में दोस्ती के लिए दो पंजाबियों की गई जान, अब दोस्त शव भारत भेजने के लिए जुटा रहे फंड; टारगेट $40 हजार

    लोगों के लिए बड़ी राहत

    रेलवे बोर्ड ने इस नई ट्रेन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और इसे प्राथमिकता के आधार पर लागू करने के भी निर्देश दिए हैं। फिरोजपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने कहा कि उत्तर रेलवे यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी यात्रियों की जरूरत के अनुसार नई रेल सेवाएं शुरू करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

    नई संत रविदास एक्सप्रेस के शुरू होने से विशेष रूप से पंजाब के उन श्रद्धालुओं, छात्रों, कारोबारियों और कामकाजी लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें वाराणसी और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने के लिए अब तक लंबा इंतजार या ट्रेन बदलनी पड़ती थी। यह नई रेल सेवा पंजाब की कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

    यह भी पढ़ें- 'सतलुज' फिल्म विवाद पर रवनीत बिट्टू ने साझा किए आंतकवाद के दौर के वीडियो, बोले- एक पहलू नहीं, पूरा सच जरूरी