यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Weather: पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश; प्रदूषण से मिलेगी निजात
Punjab Weather Today पंजाब में मौसम बदल गया है। कई जिलों में हुई हल्की बूंदाबांदी ने प्रदूषण से राहत दिलाई है। जिससे तापमान में भी गिरावट हुई है। मौसम ...और पढ़ें

HighLights
- पंजाब में बदला मौसम का मिजाज
- कई जिलों में आज भी झमाझम बारिश के आसार
- प्रदूषण से मिलेगी निजात
जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Today : भारत के विभिन्न राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। कई राज्यों में हो रही हल्की बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। वहीं, कल से पंजाब का मौसम भी बदल गया है।
हल्की-हल्की बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज बदल दिया है जिससे तापमान में भी गिरावट हुई है। वहीं, आज भी राज्य भर में कुछ-कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
बारिश होने से बढ़ेगी ठंड
मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुमान अनुसार आगामी चौबीस घंटों में तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है जिससे रात के समय ठंडक और बढ़ेगी। इससे पहले वीरवार राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह धूप निकली और दोपहर बाद हल्के बादल बने।
लुधियाना का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेलिस्यस, गुरदासपुर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
.jpg)
दिन में होगी कोहरे की शुरुआत
आईएमडी के मुताबिक, आगामी दिनों में पंजाब के कुछ जिलों में दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हो सकती है। वहीं, कुछ जगहों पर धूप के साथ-साथ बादल छाने के आसार हैं।
वहीं बता दें हवा की गुणवत्ता खराब होने से शहर काफी प्रदूषित नजर आ रहा है। इससे लोगों को भी कई मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में बदलाव होने से वायरल बुखार भी फैल रहा है।
यह भी पढ़ें- Punjab Weather: राज्य में ठंड ने दी दस्तक, आज बादल छाए रहने की संभावना; जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा तापमान
गुणवत्ता खराब होने से फैल रहा वायरल
वहीं हवा की गुणवत्ता खराब होने से लोगों में वायरल बुखार फैल रहा है। सांस लेने में भी काफी दिक्कत आ रही है। इसी के चलते दिन में धुंध जैसी स्थिति देखने को मिल रही है।

