Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हिमाचल के साथ लगते पंजाब के कई जिलों में पांच दिनों तक होगी बारिश, दूसरे हिस्सों में सताएगी उमस भरी गर्मी

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Wed, 09 Aug 2023 08:09 AM (IST)

    Punjab Weather Today हिमाचल के उपरी इलाकों में मानसून के बीच पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पंजाब के कई जिलों में बादल छाएं रहेंगे और झमाझम बारिश ह ...और पढ़ें

    हिमाचल के साथ लगते पंजाब के कई जिलों में पांच दिनों तक होगी बारिश
    हिमाचल के साथ लगते पंजाब के कई जिलों में पांच दिनों तक होगी बारिश

    लुधियाना, जागरण संवाददाता। Punjab Weather Today: हिमाचल के उपरी इलाकों में मानसून के बीच पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पंजाब के कई जिलों में बादल छाएं रहेंगे और झमाझम बारिश होगी। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार हिमाचल के साथ लगते पठाकनेट, होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, रोपड, जालंधर, मोहाली, आनंदपुर साहिब में 14 अगस्त तक रूक-रूक कर बारिश की संभावना हैं।

    कई जिलों में परेशान करेगी उमस और गर्मी

    वहीं, पंजाब के अन्य जिलों में मानसून के सुस्त पड़ने से मौसम साफ रहेगा। जिसके चलते उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। कई जिलों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार पंजाब में अभी मानसून की सक्रियता कम हो गई हैं।

    15 अगस्त के बाद फिर सक्रिय होगा मानसून

    संभावना है कि 15 अगस्त के बाद मौसम फिर बदलेगा और मानसून फिर से सक्रिय हो जाए। फिलहाल अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मंगलवार को पंजाब के कई जिलों में बारिश हुई है। जिसमें चंडीगढ़ में 36 मिलीमीटर, एसबीएस नगर में 2.2 मिलीमीटर, जालंधर में 19 मिलीमीटर, रोपड़ में 3.5 मिलीमीटर बारिश हुई हैं।

    कल कितना रहा तापमान?

    पंजाब के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। लेकिन पटियाला में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा हैं। वहीं पठानकोट में 37.1 डिग्री सेल्सियस व बठिंडा में 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिरोजपुर व लुधियाना में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    खबरें और भी