Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Weather: ठंड ने दी दस्तक, बारिश से लुढ़का तापमान...अब नहीं बरसेंगे बदरा; चार दिन तक साफ रहेगा मौसम

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 09:04 AM (IST)

    Punjab Weather Today उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पंजाब में बीते चार दिनों से लगातार बारिश हुई। बारिश होने से राज्य में ठंड ने दस्तक ...और पढ़ें

    पंजाब में अगले चार दिन तक मौसम साफ रहेगा।
    पंजाब में अगले चार दिन तक मौसम साफ रहेगा।

    HighLights

    1. पंजाब में चार दिन तक बारिश हुई।
    2. बारिश होने से पंजाब में ठंड ने दस्तक दे दी है।
    3. राज्य में अगले चार दिन तक मौसम साफ रहेगा।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Today: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पंजाब में बीते चार दिनों से लगातार बारिश हुई। बारिश होने से राज्य में ठंड ने दस्तक दे दी। दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई। हालांकि, अब प्रदेश में बारिश की रफ्तार पर ब्रेक लग जाएगा। पंजाब में आज मौसम साफ रहेगा और बूंदाबांदी के आसार नहीं है।

    पंजाब में अगले चार दिन तक साफ रहेगा मौसम

    राज्यभर के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार बादल छाए रहे और कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हुई। मौसम केंद्र के अनुमान के अनुसार बुधवार से मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, आने वाले तीन से चार दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

    पिछले चौबीस घंटों के दौरान हुई बारिश से मौसम में ठंडक देखने को मिली। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के मौसम विभाग की प्रमुख डॉ. पीके किंगरा के अनुसार बुधवार से मौसम साफ रहेगा। वर्षा के कारण जिला लुधियाना में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस लुढ़का। दोपहर तक बादल छाए रहे, बाद में मौसम साफ हो गया।

    यह भी पढ़ें- Punjab Weather: तेज बारिश से जालंधर में जलभराव, सात घंटे ठप रही बिजली सप्लाई; मौसम विभाग ने जताई ये संभावना

    कहां कितना रहा तापमान?

    मंगलवार को लुधियाना का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 84 प्रतिशत तथा शाम के समय यह मात्रा 53 प्रतिशत रही। पटियाला का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर का तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वर्षा के कारण एक ही दिन में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक कमी आई है। अभी तापमान कम होने के चलते ठंडक बरकरार रहने की उम्मीद है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Punjab Weather: राज्‍य में आज से फिर बदलेगा मौसम, कुछ स्‍थानों पर छाए रहेंगे बदरा; जानिए आज कैसा रहेगा तापमान?