Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना में स्नैचरों पर लोगों का फूटा गुस्सा, चार आरोपितों को कपड़े उतार पीटा; पुलिस ने हिरासत में लिया

    Updated: Fri, 08 May 2026 04:34 PM (IST)

    लुधियाना में लूटपाट और स्नैचिंग की घटनाओं से परेशान लोगों ने चार आरोपितों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपितों के पास से चोरी की बाइक, तेजधार हथ ...और पढ़ें

    HighLights

    1. लुधियाना में चार स्नैचरों को लोगों ने पकड़ा।

    2. गुस्साए लोगों ने आरोपितों की जमकर पिटाई की।

    3. पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना शहर में लगातार बढ़ रही लूटपाट और स्नैचिंग की घटनाओं के बीच बुधवार रात लोगों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब स्थानीय निवासियों ने चार आरोपितों को रंगे हाथों पकड़ लिया। मामला गिल गांव से दुगरी जाने वाले रास्ते का है, जहां ओवरब्रिज के नीचे वारदात को अंजाम देने पहुंचे आरोपितों को लोगों ने घेरकर काबू कर लिया।

    घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उनके कपड़े उतरवा जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार इलाके में लंबे समय से लूटपाट और स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ रही थीं। आरोपित राह चलते लोगों को रोककर तेजधार हथियारों के बल पर उनसे मोबाइल, नकदी और अन्य सामान छीनते थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इनकी गतिविधियों के कारण इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ था।

    यह भी पढ़ें- मुक्तसर साहिब में स्कैन मशीन दिलाने के नाम पर डाक्टर से 15 लाख की ठगी, एडवांस लेने के बाद आरोपी हुआ गायब

    आरोपियों से तेजधार हथियार बरामद

    पकड़े गए आरोपितों की पहचान लक्की, सन्नी, मोनू और मनीष के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, तेजधार हथियार और लोहे की रॉड बरामद की है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि दोनों मोटरसाइकिलों पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थीं।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपित मोटरसाइकिलों पर सवार होकर वारदात करते थे और सुनसान इलाकों में लोगों को निशाना बनाते थे। बुधवार रात भी उन्होंने कुछ लोगों को घेरने की कोशिश की, लेकिन इस बार लोग सतर्क हो गए और आरोपितों को पकड़ लिया।

    खबरें और भी

    एक युवक, जो खाने की वस्तुओं की घर-घर डिलीवरी करने का काम करता है, ने बताया कि आरोपितों ने उस पर लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे उसकी टांग में चोट लगी। वहीं एक अन्य युवक की बाजू पर भी चोट आई है। हालांकि लोगों के विरोध के कारण आरोपित अपनी वारदात को पूरी तरह अंजाम नहीं दे सके।

    यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में कौन दे रहा बम धमाकों की धमकी? पुलिस जल्द कर सकती खुलासा, गुजरात से एक युवक पकड़ा

    पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लिया

    घटना की सूचना मिलने के बाद थाना दुगरी पुलिस मौके पर पहुंची और चारों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे पहले किन-किन वारदातों में शामिल रहे हैं। साथ ही चोरी की बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

    इलाके के लोगों ने कहा कि लगातार बढ़ती वारदातों के कारण लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे थे। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो अपराधियों के हौसले और बढ़ सकते थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपितों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा में अवैध खनन पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी माइनिंग साइट्स की हर साल होगी ड्रोन मैपिंग