Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वृंदावन हादसे में पंजाब के 1 और व्यक्ति की मौत, आंकड़ा 11 तक पहुंचा; मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे सीएम मान

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 01:24 PM (IST)

    वृंदावन में नाव हादसे में लुधियाना और जगराओं के 11 लोगों की मौत हो गई। शव घर पहुंचने पर मातम छा गया। कई लोग अभी लापता हैं और बचाव अभियान जारी है। इस द ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री भगवत मान चरणजीत बहल के घर, पहुंचे और  परिवार के साथ शोक व्यक्त किया।

    मुख्यमंत्री भगवत मान चरणजीत बहल के घर, पहुंचे और परिवार के साथ शोक व्यक्त किया।

    HighLights

    1. लुधियाना और जगराओं के मृतकों के शव घर पहुंचे।

    2. यमुना नाव हादसे में कुल 10 पंजाबियों की मौत हुई।

    3. लापता डिंकी बंसल की तलाश जारी, नाव चालक गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना।वृंदावन में यमुना नदी में हुए दर्दनाक नाव हादसे में पंजाब से जान गंवाने वालों की गिनती 11 हो गई है। एक और शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान फाजिल्का के अबोहर निवासी मनिक टंडन पुत्र विजय कुमार के तौर पर हुई है। वहीं इस दौरान सीएम भगवंत मान भी विलाप करने के लिए चरणजीत बहल के निवास पर पहुंचे।

    जान गंवाने वाले लुधियाना के दंपति अंजू गुलाटी और राकेश गुलाटी सहित मीनू बंसल के शव उनके घर पहुंच गए। शव पहुंचते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। दुगरी फेस दो स्थित उनके निवास पर रिश्तेदारों और पड़ोसियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। 

    दूसरी ओर जगराओं में भी पांच लोगों—कविता बहल, चरणजीत, मधुर बहल, पिंकी बहल और ईशान कटारिया—के शव पहुंचने से इलाके में मातम पसरा हुआ है। यहां भारी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए एकत्र हुए हैं। गीता कॉलोनी में शोक की स्थिति बनी हुई है और परिवारों में विलाप जारी है। 

    यह भी पढ़ें- 'बाजार में 80% दूध-पनीर नकली, हत्या के प्रयास का केस चलाओ'; चरणजीत चन्नी ने मिलावटखोरों के खिलाफ खोला मोर्चा

    ludhiana

    लुधियाना में यमुना नदी हादसे में मारे गए अंजू व राकेश गुलाटी के घर विलाप करने पहुंचे परिजन।

    दोपहर बाद होगा अंतिम संस्कार

    जानकारी के अनुसार, दुगरी फेस दो से दस लोग वृंदावन में मंदिर दर्शन के लिए गए थे। इस दौरान यमुना नदी में नाव पलटने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। अब उनके शव घर पहुंच चुके हैं, जबकि कुछ अन्य के शव अभी आने बाकी बताए जा रहे हैं। दोपहर बाद मृतकों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    खबरें और भी

    हादसे में मीनू बंसल के बेटे निखिल बंसल ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसकी बहन डिंकी बंसल अभी तक लापता है और उसका नाम लापता लोगों की सूची में भी नहीं है। उन्होंने प्रशासन से जल्द तलाश करने की अपील की है।

    यह भी पढ़ें- तीन महीने तक की रेकी, 24 घंटे रखते थे नजर... इनफ्लुएंसर कमल कौर भाभी के हत्यारे ने किए चौंकाने वाले खुलासे

    पंजाब से तकरीबन 130 लोग गए थे वृंदावन

    बताया जा रहा है कि दो बसों में करीब 130 लोग इस धार्मिक यात्रा पर गए थे। इनमें से 90 लोग जगराओं और बाकी अन्य शहरों के निवासी थे। हादसे में बचने वाले लोग वापस अपने घर लौट आए हैं और यात्रा को बीच में ही रोक दिया गया है।

    प्रशासन के अनुसार अब तक 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि पांच लोग अभी भी लापता हैं। बचाव अभियान दूसरे दिन भी जारी है और सेना के जवान भी इसमें जुटे हुए हैं। पुलिस ने नाव चालक पप्पू निषाद को हिरासत में ले लिया है, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया था।

    यह भी पढ़ें- 'नाबालिग से दुष्कर्म मामलों में पीड़ित की उम्र जितनी कम, दोषी को सजा उतनी अधिक...' पंजाब-हरियाणा HC का बड़ा फैसला