Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेअदबी मामले में फूटा संगत का गुस्सा, मानसा में सड़क हुई जाम: प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 01:50 PM (IST)

    मानसा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के बेअदबी मामले को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रखी है और गुरुद्वारा कमेटी ...और पढ़ें

    सड़क पर बैठी संगत व निहंग।

    सड़क पर बैठी संगत व निहंग।

    HighLights

    1. मानसा में गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी मामले पर पंथक संगठनों का प्रदर्शन।

    2. तिकोनी चौक पर सड़क जाम कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग।

    3. आरोपियों की गिरफ्तारी और गुरुद्वारा कमेटी पर मामले दबाने के आरोप।

    जागरण संवाददाता, मानसा। मानसा जिले के गांव बीरेवाला जट्टा स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन अंग पर कथित रूप से आपत्तिजनक शब्द लिखे जाने के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को पंथक संगठनों और निहंग जत्थेबंदियों ने शहर के तिकोनी चौक पर धरना देकर सड़क जाम कर दी।

    प्रदर्शन के कारण कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा, जबकि स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। प्रदर्शन के चलते शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हुई। बस अड्डे से विभिन्न शहरों के लिए जाने वाली बसों का संचालन बदला गया।

    यह भी पढ़ें- हादसे का कारण नशा या टूटी सड़क! जालंधर में सड़क किनारे बैठे मजदूरों को बेकाबू कार ने कुचला, 3 घायल

    यातायात को किया गया डायवर्ट

    बसों को बस अड्डे की बजाय तिकोनी चौक से ही रवाना किया गया। वहीं शहर में प्रवेश करने वाले अन्य वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरना पड़ा। पुलिस ने यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए अलग-अलग स्थानों पर कर्मियों की तैनाती की।

    धरने को संबोधित करते हुए निहंग संगठनों के नेताओं ने आरोप लगाया कि गांव बीरेवाला जट्टा के गुरुद्वारा साहिब में  15 जुलाई को बेअदबी का मामला सामने आने के बाद भी प्रशासन ने अब तक आरोपितों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उनका कहना था कि प्रशासन लगातार समय मांग रहा है, जबकि धार्मिक भावनाओं से जुड़े ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, जालंधर पुलिस ने मारा छापा; तीन युवतियों सहित चार गिरफ्तार

    गुरुद्वारा कमेटी पर मामला दबाने के आरोप

    संगठनों के नेताओं ने यह भी दावा किया कि करीब दो वर्ष पहले हुई इस घटना की जानकारी गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी ने गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों को दी थी, लेकिन मामले की जांच करवाने के बजाय उसे दबाने का प्रयास किया गया। उनका आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम से मानसिक रूप से परेशान होकर ग्रंथी बलविंदर सिंह ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

    प्रभावी कार्रवाई की रखी मांग

    प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुलिस ने ग्रंथी के परिजनों की शिकायत पर गुरुद्वारा कमेटी के खजांची मेवा सिंह को नामजद किया है, लेकिन बेअदबी के कथित आरोपितों के खिलाफ अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि गुरुद्वारा कमेटी ने मामले की जानकारी संगत से छिपाई और केवल उच्च धार्मिक संस्था को सूचना देने का हवाला देकर लोगों को गुमराह किया, जिससे संगत की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची।

    यह भी पढ़ें- बरनाला लाठीचार्ज का गुस्सा अमृतसर पहुंचा, विधायक के घर कूड़ा फेंकने की चेतावनी; पुलिस ने सुरक्षा घेरा किया तैयार