आसमान से किरणें पड़ेंगी और सिद्धू मूसेवाला स्टेज पर चलेगा, टोरोंटों में 8 अक्टूबर को होगा लाइव कंसर्ट
सिद्धू मूसेवाला का 'साइंड टू गॉड वर्ल्ड टूर' 8 अक्टूबर 2026 को टोरंटो से शुरू होगा, जिसमें 3D होलोग्राम के जरिए उनकी स्टेज प्रेजेंस को जीवंत किया जाएगा।

होलोग्राम से कुछ इस तरह गाता नजर आएगा सिद्धू मूसेवाला
HighLights
मूसेवाला का होलोग्राम वर्ल्ड टूर 8 अक्टूबर 2026 से शुरू
टोरंटो में '295' गाने का म्यूजिक वीडियो होगा जारी
3D होलोग्राफिक प्रोजेक्शन से जीवंत होगी स्टेज प्रेजेंस
जागरण संवाददाता, मानसा। दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का होलोग्राम कंसर्ट टूर साइंड टू गॉड वर्ल्ड टूर 8 अक्टूबर, 2026 को टोरंटो के स्कोशियबैंक एरिना से शुरू होने वाला है।
इस टूर में सिद्धू की स्टेज प्रेजेंस को फिर से जीवंत करने के लिए उनके मूल आवाज के साथ तालमेल बिठाकर 3D होलोग्राफिक प्रोजेक्शन का उपयोग किया जाएगा।
इस कंसर्ट में सिनेमा विजुअल्स और स्टेज इफेक्ट्स भी शामिल होंगे, जो प्रशंसकों के लिए इसे एक शानदार अनुभव बनाएंगे।इस टूर के आठ देशों को कवर करने की उम्मीद है, जिनमें भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, कनाडा, यूके, यूएई,ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिल हैं।
टोरंटो का शो विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगा क्योंकि इसमें मूसेवाला के लोकप्रिय ट्रैक 295 का म्यूजिक वीडियो जारी किया जाएगा। जिसका उसे सिद्धू के प्रशंसकों को लंबे समय से इंतजार था।
295 गाने की वीडियो दिखाई जाएगी
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह कहते हैं कि हेलोग्राम के दौरान सिद्धू मूसेवाला का एक नए गीत के साथ उसकी जिंदगी के माइल स्टोन 295 गाने की वीडियो भी दिखाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ गाना ही नहीं बल्कि जो सिद्धू ने अपनी जिंदगी और अपने ऊपर जो महसूस किया, उसको पेश किया जाएगा जिसको लेकर वे लंबे समय से की तैयारी कर रहे थे।
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह कहते हैं कि हेलोग्राम के दौरान सिद्धू मूसेवाला का एक नए गीत के साथ उसकी जिंदगी के माइल स्टोन 295 गाने की वीडियो भी दिखाई जाएगीउन्होंने कहा कि यह सिर्फ गाना ही नहीं बल्कि जो सिद्धू ने अपनी जिंदगी और अपने ऊपर जो महसूस किया, उसको पेश किया जाएगा जिसको लेकर वे लंबे समय से की तैयारी कर रहे थे।
गोली मारकर की थी हत्या
साल 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी।
यह भी पढ़ें- सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपित के साथी पर शिकंजा, सोनीपत में 255 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- गोल्डी बराड़ के निज्जर हत्याकांड से जुड़े दावों को अर्श डल्ला ने बताया साजिश, दी बदला लेने की खुली धमकी
