विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोगा में पड़ोसियों के घर मिला कनाडा रिटर्न युवक का शव, मां ने लगाया गुमराह कर लाखों रुपये ऐंठने का आरोप

Published: Mon, 02 Nov 2026 03:59 PM (IST)

कनाडा से लौटे 19 वर्षीय इकलौते युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ोसियों के घर मौत हो गई। मां के बयानों ...और पढ़ें

मृतक का परिवार विलाप करते हुए।

मृतक का परिवार विलाप करते हुए।

HighLights

  1. कनाडा से लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

  2. पड़ोसियों के घर मिला 19 वर्षीय गुरदीप सिंह का शव।

  3. मां ने लाखों रुपये ऐंठने और गुमराह करने का आरोप लगाया।

संवाद सहयोगी, मोगा। मोगा के कस्बा अजीतवाल में 19 वर्षीय युवक की पड़ोसियों के घर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और करीब तीन महीने पहले ही अपनी मां के साथ कनाडा से वापस लौटा था। वह अपने घर में रहने के बजाय पड़ोस में रहने वाले एक दंपति के घर रह रहा था और उन्हें ही अपने माता-पिता की तरह मानता था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोगा के सिविल अस्पताल पहुंचाया है। मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने दंपति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना अजीतवाल के प्रभारी सब इंस्पेक्टर भलविंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 19 वर्षीय गुरदीप सिंह गेरी पुत्र कर्मजीत सिंह निवासी अजीतवाल के रूप में हुई है।

गुरदीप अपनी मां के साथ कनाडा गया हुआ था। करीब ढाई से तीन महीने पहले वह कनाडा से वापस लौटा था। इसके बाद वह अपने घर की बजाय पड़ोस में रहने वाले मनदीप कौर और उसके पति मनप्रीत सिंह के घर रहने लगा था। वह दोनों को अपने माता-पिता की तरह मानता था।

यह भी पढ़ें- दीपावली पर मोगा में मिलावटखोरों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, सिंथेटिक खोया और पनीर पर विशेष नजर

मुंह से निकल रही थी झाग

पुलिस अधिकारी के अनुसार शनिवार शाम को सूचना मिली कि गुरदीप सिंह का शव पड़ोसियों के घर पड़ा हुआ है और उसके मुंह से झाग निकल रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसका वास्तविक कारण क्या है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। इसके लिए डाक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल मृतक के परिवार के बयानों के आधार पर मनदीप कौर और उसके पति मनप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

बेटे को किया गया था गुमराह

कुलदीप कौर के अनुसार, उनका बेटा करीब दो साल पहले कनाडा गया था। लगभग दो महीने पहले वह भारत लौटा, लेकिन एयरपोर्ट से सीधे घर आने के बजाय पड़ोस में रहने वाली महिला के घर पहुंच गया। मां का आरोप है कि महिला ने उसे अपने प्रभाव में लेकर घर आने से रोक दिया। इसके बाद युवक लगातार दो महीने तक उसी घर में रहा। इस दौरान परिवार को उससे ठीक ढंग से बातचीत करने का मौका भी नहीं मिला।

मां ने आरोप लगाया कि महिला ने बेटे से करीब 9 लाख रुपये अपने कब्जे में ले लिए। इसके अलावा उन्हीं पैसों से ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और लैपटॉप भी खरीदे गए। युवक के वीजा से संबंधित एक अन्य व्यक्ति के भी महिला के घर आने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें- गुरदासपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पिता की मौत; बेटा जख्मी

दबाव के कारण घर नहीं लौट रहा था मृतक

परिवार के मुताबिक, बेटा किसी डर या दबाव के कारण न तो उनसे मिलने की हिम्मत जुटा पा रहा था और न ही अपने घर लौट रहा था।कुलदीप कौर ने बताया कि घटना वाले दिन बेटे द्वारा कोई जहरीली वस्तु निगलने की सूचना मिलने पर परिवार को बुलाया गया।

जब वे मौके पर पहुंचे तो बेटे की मौत हो चुकी थी। मां ने रोते हुए कहा कि वह परिवार का इकलौता बेटा था। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर इंसाफ दिलाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- 'क्या यही है बदलाव...', लुधियाना में शिवसेना नेता के घर नशा रखने का Video वायरल होने पर सरकार पर बरसे सुखबीर बादल



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।